मनोरंजन

ओह! तो Maldives में एक साथ holiday पर हैं Arjun Kapoor – Malaika Arora, इंस्टा स्टोरी से खुली पोल

अर्जुन और मलाइका दोनों ने ही अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी रिसॉर्ट और सी बीच की अलग-अलग फोटोज शेयर कर रहे हैं। नहीं बताने के बापजूद इनकी फोटो स्टोरीज से फैन को पता चल गया कि दोनों साथ गए हैं।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा दोनों ही मालदीव में छुट्टियां मना रहे हैं। हालांकि दोनों अपनी अलग-अलग तस्वीरें शेयर कर रहे हैं, पर फैंस तो फैंस हैं उन्हें ये सब समझ आ ही जाता है। वैसे खुले आम अपनी मोहब्बत को कुबूल करने वाले अर्जुन और मलाइका को भला क्या जरूरत पड़ी अपने हॉलीडे को छुपाने की।

हॉलीडे पर हैं अर्जुन, मलाइका

अर्जुन और मलाइका दोनों ने ही अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपनी, रिसॉर्ट और सी बीच की अलग-अलग फोटोज शेयर कर रहे हैं। नहीं बताने के बावजूद इनकी फोटो स्टोरीज से फैन को पता चल गया कि दोनों साथ गए हैं। अर्जुन ने रिसॉर्ट में एक शेड के नीचे बैठे हुए अपनी ने एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, ‘जब हॉलीडे पर वो आपको फोन स्क्रॉल करते हुए कैच कर ले’।

इंंस्टा पर शेयर की फोटोज

अर्जुन ने गुरुवार को अपने रिसॉर्ट से एक मोनोक्रोम सेल्फी शेयर की और अपने फैंस से जगह का अनुमान लगाने को कहा। कई घंटे बाद, आखिरकार उन्होंने मालदीव के फ़री द्वीप में पाटीना मालदीव होटल को लोकेशन के रूप में टैग किया।

Related Articles

Back to top button