मनोरंजन

Ant Man and The Wasp Box Office Collection Day 2 : जारी है एंट मैन का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दूसरे दिन किया इतने करोड़ का बिज़नेस

सिनेमाघरों में आज एंड मैन एंड द वास्प- क्वांटिमानिया का दूसरा दिन था। वहीं अब “आंट मैन 3” के दूसरे दिन के बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन सामने आ चुके हैं।

दर्शकों को मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स की फिल्मों का हमेशा से बेसब्री से इंतजार रहता है। वहीं इस प्रोडक्शन हाउस की 31 वीं फिल्म एंट मैन एंड वास्प क्वांटोमानिया शुक्रवार 17 फरवरी को भारत के सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज होने से पहले ही इस फिल्म का दर्शकों में काफी क्रेज बना हुआ था। इस फिल्म को पहले दिन ज़बरदस्त ओपनिंग मिली थी। वहीं आज सिनेमाघरों में इस फिल्म का दूसरा दिन था। जिसके चलते बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ चुके हैं। तो आइए जानते हैं इस फिल्म में दूसरे दिन कितनी कमाई की।

रिलीज के पहले दिन आंट मैन एंड द वास्प क्वांटोमानिया को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पांस मिला। वही पहले दिन की तरह ही दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर आंट मैन थ3 का जलवा जबरदस्त दिखाई दिय. बताया जा रहा है कि फिल्म ने भारत में दूसरे दिन सभी भाषाओं में ₹10 करोड़ का शानदार बिजनेस किया है। वहीं इस फिल्म को वीकेंड का फायदा भी पूरी तरह से मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। साथ ही बताया जा रहा है कि रविवार को इस फिल्म की कमाई में और ज्यादा उछाल देखने को मिल सकता है।

रिलीज के पहले दिन भी आंट मैन एंड द वास्प क्वानटोंमेनिया ने जबरदस्त बिजनेस किया था। भारत में इस फिल्म के 10 लाख से भी ज्यादा टिकट देख चुके थे। भारत ने पहले दिन मूवी ने कुल 9 करोड रुपए का बिजनेस किया था वहीं दूसरे दिन कलेक्शन में 1 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी हुई है। दोनों दिन में कलेक्शन मिलाकर यह फिल्म भारत में अब तक कुल 19 करोड रुपए कमा चुकी है।

एंट मैन एंड वास्प क्वांटोमानिया के साथ बॉलीवुड के अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म, शहजादा की भी भिड़ंत हुई है। वहीं आंट मैन 3 ने कार्तिक आर्यन की हीरोगिरी को पटक दिया है। आपको बता दें कि आंट मैन 3 में पॉल रोड और इवांगेली लिली मुख्य भूमिका में दिखाई दे रहे हैं। यह फिल्म के द्वारा निर्देशित की गई है।

Related Articles

Back to top button