मनोरंजन

Gadar 2 Story : सच्ची घटना पर आधारित है सनी देओल की ग़दर, एक सिपाही की दर्दनाक कहानी

ग़दर फ़िल्म की चर्चा जितनी भारत में हुई उससे कहीं ज़्यादा पाकिस्तान में इसकी चर्चा रही। इस फ़िल्म की कहानी 1947 में हुए भारत और पाकिस्तान के बँटवारे पर आधारित है। फ़िल्म में सनी देओल ने तारा सिंह जबकि अमीषा पटेल ने मुस्लिम लड़की शकीना का रोल निभाया है।

इस फ़िल्म की कहानी एक ऐसे सिपाही के जीवन पर आधारित है जिसकी लवस्स्टोरी से न सिर्फ़ भारत बल्कि पाकिस्तान के लोग भी काफ़ी प्रभावित हुए थे।इससे एक सिपाही का नाम बूटा सिंह था जो कि ब्रिटिश सेना में काम भी कर चुका है। बूटा सिंह ने 1947 में हुए भारत और पाकिस्तान के बँटवारे के दौरान एक मुस्लिम लड़की की जान बचायी थी। इस लड़की का नाम जैनब था।बाद में बूटा सिंह जैनब को अपना दिल दे बैठे और जैनब भी मन ही मन उसे चाहने लगी।

e

इसके बाद बूटा सिंह और जैनब ने शादी कर ली।कुछ दिनों बाद दोनों की एक बेटी भी पैदा हुई।हालाँकि बँटवारे के बाद जैनब को मुस्लिम होने की वजह से पाकिस्तान जाना पड़ा।वहीं जैनबके साथ बूटा सिंह को नहीं जाने दिया गया।

बाद में बूटा सिंह अवैध तरीक़े से भारत से पाकिस्तान चला गया।उन्होंने वहाँ जैनब को तलाशना शुरू करदिया । बहुत कोशिशों के बाद बूटा सिंह ने जैनब को ढूँढ ही लिया लेकिन उसके परिवारवालों ने बूटा सिंह को अपना दामाद मानने से इनकार कर दिया।बाद में जैनब ने भी परिवार के दबाव में आकर शादी से इनकार कर दिया।

बाद में जैनब कीशादी पाकिस्तान में ही उसके चचेरे भई से करा दी गई इसके बाद बूटा सिंह को गिरफ़्तार कर लिया गया और उन्हें अवैध तरीक़े से बॉर्डर क्रॉस करने का आरोप लगाया। जब कोर्ट में बूटा सिंह को पेश किया गया था तो उन्होंने अपनी दर्दनाक दास्ताँ बयां करते हुए बताया कि जैनब उनकी बीबी है और उनकी एक बेटी भी है।

बाद में कोर्ट ने बूटा सिंह पर दया करते हुए उसे छोड़ दिया लेकिन अपनी पत्नी को खोने की वजह से बूटा सिंह टूट गया। बाद में उन्होंने 1957 में बेटी के साथ ट्रेन के आगे aआकर आत्महत्या की कोशिश की इसमें उनकी बेटी बच गई लेकिन बूटा सिंह की जान चली गई।

सनी देओल की फ़िल्म ग़दर एक प्रेम कथा बूटा सिंह की कहानी पर आधारित है। हालाँकि इनमें से कुछ हिस्सा बदल गया है।फ़िल्म में दिखाया गया था कि तारा सिंह आख़िर में पत्नी सकीना और बेटे जीते के साथ भारत वापस आ जाते हैं।

Related Articles

Back to top button