मनोरंजन

Alia Bhatt ने शेयर की अपनी बेटी Raha Kapoor की तस्वीर एक्ट्रेस ने खुद रिवील किया अपनी बेटी का चेहरा! तस्वीर देख फैंस बोले कितनी क्यूट है

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने जब से शादी की है तब से ये सुर्खियों में बनी नहीं है। 14 अप्रैल 2022 को अभिनेता रणबीर कपूर के साथ शादी करने के बाद एक्ट्रेस ने 2 महीने बाद ही अपनी प्रेगनेंसी अनाउंस कर दी। शादी के करीब 7 महीने बाद नवंबर में इन्होंने एक बेटी को जन्म देकर हर किसी को चौका दिया। लोगों ने इन्हें जमकर ट्रोल किया। लोगों ने कहा कि आलिया शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी, हालांकि इस बारे में आलिया या रणबीर ने कभी कोई बात नहीं की। लेकिन जब से आलिया भट्ट मां बनी है, तब से इन्होंने लोगों के बीच में सस्पेंस बनाया हुआ है। दरअसल इनकी बेटी राहा कपूर करीब 4 महीने की हो रही है, और अभी तक उन्होंने उसका चेहरा रिवील नहीं किया है।

आलिया और रणबीर के फैंस इंतजार कर रही है कि ये कब अपनी बेटी का चेहरा हमको दिखाएंगे। लेकिन अब लगता है कि फैंस का इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर एक बच्ची की तस्वीरें शेयर की है। जिसे देखकर फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि ये रणबीर-आलिया की बेटी राहा हैं। लोगों को लग रहा है कि आखिरकार कपल ने अपनी बेटी का चेहरा रिवील कर दिया है।

alia bhatt

हालांकि कुछ देर बाद आलिया ने ये कंफ्यूजन दूर कर दी कि वो राहा कपूर है या कोई और। दरअसल ये तस्वीर अपलोड करने के बाद आलिया ने कुछ देर बाद कई और बच्चो की तस्वीरें अपलोड की। जिसके बाद पता चला कि ये राहा कपूर नहीं है। दरअसल एक्ट्रेस ब्रैंड प्रमोशन कर रही है। आलिया ने बेबी गर्ल की फोटो के बाद अलग-अलग उम्र के बच्चों की और भी फोटोज शेयर कीं, जिसमें वो स्टाइलिश कपड़ों में नजर आ रहे हैं। बता दे इन तस्वीरों को आलिया भट्ट ने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है और वहां इनके 75 मिलियन फॉलोवर है।

Related Articles

Back to top button