क्रिकेटखेल

IND VS SL 2013 Match: श्रीलंका के खिलाफ वो आखिरी ओवर, धोनी ने ऐसे किया था कमाल, चाहिए थे 15 रन, 9 विकेट गिरने के बाद जो हुआ

MS Dhoni On This Day In 2013: दुनिया में सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक हैं महेंद्र सिंह धोनी। वहीं मैच फिनिश करने के मामले में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी दुनिया से बेहतर अभी तक तो कोई नहीं है। वहीं अंतर्राष्ट्रीय करियर में धोनी ने भारतीय टीम के लिए कई मैचों में फिनिशर की भूमिका निभाए। आज 11 जुलाई है। धोनी ने आज ही के दिन (11 जुलाई) 2013 में श्रीलंका के खिलाफ ट्राई सीरीज़ के फाइनल में फिनिशर के रुप में कारनामा किया था। दरअसल रनों का पीछा करते हुए भारत ने 9 विकेट खो दिए थे। टीम को जीत के लिए आखिरी ओवर में 15 रनों की जरुरत थी।

धोनी थे क्रीज पर मौजूद, फिर ऐसा हो गया

बता दें कि क्रीज़ पर उस समय के कप्तान एमएस धोनी जमे थे। जबकि दूसरी तरफ इशांत शर्मा नॉन स्ट्राइकर एंड पर। वहीं श्रीलंका की ओर से आखिरी ओवर में गेंदबाजी करने के लिए शमिंडा इरंगा आए। गेंदबाज ने धोनी के सामने ओवर की पहली गेंद कोई रन नहीं दिया। भारत को अब 5 गेंदों में 15 रनों की जरुरत थी। धोनी ने ओवर की दूसरी गेंद पर शानदार छक्का जड़ दिया। इसी छक्के ने भारतीय फैंस में उम्मीद पैदा की।

कैप्टन कूल ने ओवर की तीसरी गेंद पर चौका लगा दिया। इसी के साथ भारतीय टीम को 3 गेंदों में 5 रनों की दरकार थी। फिर कुछ ऐसा हुआ जिससे मैच का माहौल ही बदल गया। दरअसल धोनी ने ओवर की अगली यानी चौथी गेंद पर जबरदस्त छक्का लगाया और मैच को भारत की झोली में डाल डिया। कुछ इस प्रकार से भारतीय टीम ने फाइनल में 1 विकेट से मैच में जीत दर्ज की।

धोनी की जानदार पारी, जानिए

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत के लिए एमएस धोनी ने इस मैच में 6 नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आए। धोनी ने 52 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 45 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये ट्राई सीरीज़ भारत वेस्टइंडीज़ और श्रीलंका के बीच वेस्टइंडीज़ की मेज़बानी में आयोजित हूई थी। जिसमें फाइनल मैच त्रिनिदाद में हुआ था।

पहले बल्लेबाजी करते हुए 201 पर ही ढेर हो गई थी श्रीलंका

बता दें कि भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में श्रीलंका पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी। टीम ने 48.5 ओवर में 201 रनों पर सिमट गई थी। वहीं दूसरी पारी रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 182 रनों पर 9 विकेट खो दिए थे। टीम काफी मुश्किल में थी। लेकिन इसके बाद धोनी ने आखिरी ओवर में 15 रनों बनाकर टीम को जीत दिला दी थी।

Related Articles

Back to top button