क्रिकेटखेल

Sourav Ganguly Birthday: 51 साल के हुए पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली, दिग्गज खिलाड़ी के नाम दर्ज है ये शानदार रिकॉर्ड्स, जानिए

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का आज शनिवार (8 जूलाई) को जन्मदिन है। सौरव गांगुली को दादा भी कहते हैं। बता दें कि दादा अब 51 साल के हो गए हैं। वे भारतीय टीम के सफल कप्तानों में से एक हैं। कहा भी जाता है कि गांगुली ने भारतीय टीम को युवा जोशों से भरा और नई टीम बनाई। बता दें कि उनकी कप्तानी में डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों ने 2007 टी20 विश्व कप जीता। बता दें कि सौरव गांगुली के माता पिता उनको महरात कहते थे।

हाल ही में समाप्त हुआ बीसीसीआई अध्यक्ष के रुप में कार्यकाल

दरअसल सौरव गांगुली बीसीसीआई अध्यक्ष के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। हाल ही में उनका कार्यकाल समाप्त होने के बाद गांगुली को पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने उन्हें संचालन निदेशक बनाया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गांगुली की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2002 के चैंपियंस ट्रॉफी में संयुक्त विजय हासिल की थी। वहीं इंग्लैंड में नेटवेस्ट ट्रॉफी में उन्होंने भारत को विजेता बनाया था। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम 2003 विश्व कप के फाइनल में जगह पक्की की थी। लेकिन टीम उस समय जीत नहीं सकी। सौरव कप्तानी में 2004 में भारतीय टीम पाकिस्तान गई और वनडे-टेस्ट सीरीज में जीत दर्ज की।

गांगुली की कप्तानी में इन युवा खिलाड़ियों को मिला मौका, जानिए

बता दें कि दादा की कप्तानी में कई युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी तैयार हुए। साथ ही सौरव गांगुली ने उन्हें मौके दिए। बता दें कि भारतीय टीम में वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, युवराज सिंह, जहीर खान और महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ी शामिल होते गए। इन खिलाड़ियों की आज अलग ही पहचान है।

आइए जानते हैं गांगुली के कुछ महत्वपूर्ण रिकॉर्ड-

• सौरव गांगुली ने वनडे में 10 हजार रन, 100 विकेट और 100 कैच लेने वाले खिलाड़ियों में हैं।

• आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में सौरव गांगुली ने तीन शतक लगाया था, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी थे।

• चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में गांगुल ने सबसे बड़ा स्कोर (117 रन) बनाया था, यह एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज है।

• साल 2000 में न्यूजीलैंड के खिलाफ दादा ने 117 रन की बड़ी पारी खेली

• वनडे लगातार चार मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड सौरव गांगुली ने जीता है।

• टेस्ट में बेहतरीन कप्तान के रूप में सौरव गांगुली को गिना जाता है। उनकी कप्तानी में भारत ने विदेश में 28 में 11 टेस्ट जीत हासिल की थी। यह रिकॉर्ड पूर्व भारतीय कप्तान कोहली ने तोड़ा था।

• दादा वनडे में सबसे ज्यादा रन (11363) बनाने के मामले में नौवें नंबर पर हैं। वहीं सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बाद गांगुली तीसरे पायदान पर है।

• वनडे विश्व कप में भारत के लिए सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड सौरव गांगुली के नाम दर्ज है। उन्होंने 1999 में टांटन में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए मुकाबले में 183 रन जड़े थे।

Related Articles

Back to top button