दिल्लीबड़ी खबरराजनीतिराष्ट्रीय

Delhi Yamuna Alert: अरविंद केजरीवाल ने बुलाई आपातकाल बैठक लागू हुई धारा 144, बारिश ने तोड़ा पिछले 45 साल रिकॉर्ड

दिल्ली में पहाड़ी राज्यों में बारिश के चलते इन दिनों यमुना नदी अपनी उफान पर है यही वजह है कि दिल्ली में इसका जलस्तर 47 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रहा है। 207.55 मीटर पहुंच गया है। दिल्ली में इससे पहले यमुना जल यमुना नदी का जलस्तर 1998 में रिकॉर्ड स्तर 207.49 दर्ज किया गया था। इसके बाद अब 2023 में यह रिकॉर्ड टूट गया है।

बाढ़ से प्रभावित इलाकों में लगाई गई धारा 144

यमुना नदी उफान के कारण दिल्ली में कई क्षेत्रों में जलस्तर काफी बढ़ गया है ऐसे में एहतियात के तौर पर धारा 144 को लागू कर दिया गया है इसी के साथ ही अब प्रशासन पूरी तरह से अपनी कमर को कस लिया है।

मुख्यमंत्री ने बुलाई आपात बैठक

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यमुना के जलस्तर का रिकॉर्ड टूटने पर अलर्ट हो गए हैं। हालांकि पिछले 45 साल का रिकॉर्ड टूट गया है मुख्यमंत्री ने तुरंत आपात बैठक बुलाई।

इन क्षेत्रों में तैनात की गई सिविल डिफेंस वाॅलंटियर टीम

गीता कॉलोनी पुराना लोहा वजीराबाद रोड सिगनेचर ब्रिज पर सिविल डिफेंस वालंटियर टीम को तैनात कर दिया गया है ताकि लोग वहां पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में जमा ना हो सके अभी रिहायशी क्षेत्र में पानी पहुंचने की संभावनाएं अभी तक नहीं बताई जा रही है।

पूर्वी दिल्ली में किया गया 60 लोगों को रेस्क्यू

पूर्वी दिल्ली में खेल गांव के पास लगातार जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है ऐसे में इन लोगों को वहां से रेस्ट कर लिया गया है यह रेस्क्यू प्रीत विहार SDM राजेंद्र कुमार में पुलिस ने मिलकर किया इसमें महिलाएं बुजुर्ग बच्चे सभी शामिल थे।

रिहायशी इलाकों में पानी भरने की संभावना कम

अधिकारियों के मुताबिक पूछता होने के कारण दिया इसी क्षेत्रों में अभी पानी भरने की संभावनाएं नहीं है गीता कॉलोनी उस्मानपुर शास्त्री पार्क सोनिया विहार भजनपुरा खजूरी गांधी नगर किशन कुंज मयूर विहार फेस वन इन सभी इलाकों में अभी पानी भरने की संभावनाएं कम जताई जा रहे हैं

Related Articles

Back to top button