दिल्लीबड़ी खबरराजनीतिराष्ट्रीय

सांसद संजय राउत बोले, लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए विपक्ष की एकजुटता जरुरी, कहा 2024 में सत्ता परिवर्तन

नई दिल्ली। लोकसभा का चुनाव जितना नजदीक आता जा रहा है,राजनीतिक हलचले उतनी ही तेज होती जा रही है। शुक्रवार को विपक्ष ने पटना में बड़ी हुकांर भरी जिसके साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव का भी आगाज कर दिया। पटना की इस बैठक ने सिर्फ बिहार ही नही बल्कि दिल्ली समेंत पुरे देश के सियासी माहोल को गर्म कर दिया है। विपक्ष की इस बैठक ने केंद्र की मोदी सरकार को सत्ता से निकालने की रणनीति भी तैयार कर ली है, वही विपक्ष का एक सुर मिलना सत्तारुढ़ दल के लिए मुसिबत बढ़ा दी है।

संजय राउत बोले

पटना ने शुक्रवार को हुई विपक्ष की बैठक पर उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत शनिवार को कहा कि, बैठक में उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर हमने 2024 में सत्ता परिवर्तन नहीं किया तो यह लोकसभा का आखिरी चुनाव होगा, इसलिए लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए हमें(विपक्षी दलों) एक साथ रहना है और चुनाव लड़ना है।

केंद्र सरकार पर साधा निशाना

उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने मणिपुर हिंसा का जिक्र करते हुए केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा उन्होने कहा कि, हमने बार-बार मणिपुर का मुद्दा उठाया है। मणिपुर एक सीमावर्ती राज्य है। गृह मंत्रालय और मोदी जी की सरकार मणिपुर की हिंसा को रोक नहीं सकी…हमारी मांग है कि गृह मंत्री के नेतृत्व में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल मणिपुर में जाए और उग्र आंदोलन करने वाले लोगों से खुली चर्चा होनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button