गुजरातदिल्लीबड़ी खबरराजस्थानराष्ट्रीय

IMD Weather Alert: यूपी दिल्ली समेत इन 3 राज्यों भारी बारिश की चेतवानी, मौसम विभाग ने दी जानकारी

नई दिल्ली। देश के उत्तरीय राज्यो में कुछ दिन से गर्मी लोगो को सता रही थी। गर्मी के कारण लोग घर से बाहर निकले को मजबुर थे। मौसव विभाग कि माने तो उत्तरीय भारत समेत कई राज्यो में गर्मी से राहत मिलने वाली है। वही दिल्ली, ​हरियाणा समेत कई जगहों में बीते दिन बारिश हुई, जिसकी चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि समुद्रीय टटो पर चक्रवात के कारण भी बारीश का सिलसिला जारी है।

चक्रवात का असर

मौसम विभाग IMD महानिदेशक डॉ मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि चक्रवात तूफान बिपरजॉय कल मध्य रात्री में कमजोर होकर एक गहरे दबाव में परिवर्तित हो गया था। आज सुबह ये दक्षिण पश्चिम राजस्थान के ऊपर और इसके आस-पास के इलाके नॉर्थ गुजरात में केंद्रित है। आज साउथ राजस्थान और उत्तरी गुजरात के आस-पास के क्षेत्र में अति भारी बारिश जारी रहेगी।

इन राज्यो में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग माने अगले कुछ दिनो तक गुजरात, राजस्थान, असम और मेघालय में बादल गरजने के साथ तेज बारिश हो सकती है जबकि वही अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में बारिश के आसार है। कोंकण तट, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और अंडमान-निकोबार, केरल में गरज के हल्की बारिश के आसार हैं। लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में छिटपुट बारिश हो सकती है।

तापमान गिरावट

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो तीन दिनों तक दिल्ली में बारिश के आसार है। राष्ट्रीय राजधानी का आज अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। इसके अलावा आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

Related Articles

Back to top button