उत्तर प्रदेशदिल्लीबड़ी खबरराष्ट्रीय

Monsoon Alert 2023: भारत के 80 प्रतिशत हिस्से में मानसून ने दी दस्तक, IMD ने दी जानकारी

नई दिल्ली। देश के अधिकतर राज्यो में मानसून ने दस्तक दे दी है। जबकि कही-कही तो मुसलाधार बारिश ने जन जीवन अस्तव्यस्त कर दिया। जबकि वही मौसम विभाग कि माने तो कह जा रहा है कि देश के 80 फीसदी हिस्सों में मॉनसून पहुंच चुका है और कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी जा रही है।

भारी बारिश की चेतावनी

लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने देश के ज्यादातर राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की उसमें पंजाब, उत्तराखंड, दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्व राजस्थान, पश्चिम राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्व मध्य प्रदेश, गुजरात क्षेत्र, सौराष्ट्र और कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, झारखंड, पश्चिम बंगाल (गंगा वाला हिस्सा), असम और मेघालय और अरुणाचल प्रदेश जैसे राज्य शामिल हैं।

30 जून तक लगातार बारिश

मौसम विभाग की माने तो लगातार 30 तारीख तक इसी तरीके से बारिश होती रहेगी राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में बीते दिनों की मानसून ने दस्तक दी थी जिसके बाद से यहां लगातार बारिश होती नजर आ रही है। वही महाराष्ट्र में भी लगाता बारिश हो रही है। वही अगले 48 घण्टो भारी बारिश हो सकती है।

Related Articles

Back to top button