टैकनोलजीबड़ी खबर

Vivo Y27 4G बजट स्मार्टफोन इस महीने भारत में होगा लॉन्च! बस इतनी होगी कीमत, 50MP कैमरा और धाकड़ फीचर्स!

स्मार्टफोन लेना चाह रहे हैं तो थोड़ा इंतजार कर लिजिए। बता दें कि वीवो जल्द ही भारत में Y-सीरीज का नया स्मार्टफोन लॉन्च कर सकता है। दरअसल ये जानकारी एक लीक में सामने आई है। जिसमें बताया जा रहा है कि मोबाइल निर्माता कंपनी वीवो जल्द ही Y27 को भारत में लॉन्च करेगी। रिपोर्ट के अनुसार वीवो वाई27 भारत में एक 4जी स्मार्टफोन के रुप में पेश किया जा सकता है। हालांकि कंपनी ने इसको लेकर कोई भी आधिकारिक जानकारी नही दी है।

रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि कंपनी Vivo Y27 को भारत और ग्लोबल मार्केट में जुलाई 2023 में लॉन्च कर सकती है। लीक में डिवाइस का मॉडल नंबर V2249 बताया गया है। वहीं Y27 4G वीवो की ओर से पेश किया जाने वाला एक बजट स्मार्टफोन होने की संभावना है। तो आइए लॉन्च से पहले इस फोन के लीक हुए सभी जानकारियों को जानते हैं-

भारत में Vivo Y27 4G की इतनी होगी कीमत

प्राप्त जानकारी के अनुसार वीवो वाई27 के एक नए 4जी मॉडल के इस साल जुलाई महीने में ग्लोबल मार्केट पर और भारत में लॉन्च होने की संभावनी जताई जा रही है। लीक जानकारी में फोन के रंगों के बारे में भी बताया गया। जिसमें फोन को तीन कलर ऑप्शन- ब्लैक, डीप रेड और ग्रीन में पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट में बताया गया कि देश में Vivo Y27 4G की कीमत 16,000 रुपये के करीब हो सकती है। वहीं यह फोन 4GB या 6GB रैम के साथ 64GB या 128GB इनबिल्ट स्टोरेज के वेरिएंट में पेश किया जा सकता है।

ये है Vivo Y27 4G के खास स्पेसिफिकेशन्स

मीडिया रिपोर्ट में लीक हुए जानकारी में बताया गया कि वीवो का यह फोन एचडी+ (1600 x 720 पिक्सल) रेजोल्यूशन के साथ 6.5 इंच का डिस्प्ले होगी। प्रोसेसर की बात करें तो MediaTek Helio G85 SoC चिपसेट के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं Vivo Y27 4G की कैमरा में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा हो सकता है। वीवो का यह फोन 5,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हो सकता है।

Related Articles

Back to top button