Viralभोपालमध्य प्रदेशराजनीतिराष्ट्रीय

MP election 2023: पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बाद सीएम शिवराज के पोस्टर, भाजपा ने दी सफाई

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजनीति एक बार फिर तेज हो गई है। जबकि प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने में लगभग पांच महीने बचे हैं। उसके पहले ही कांग्रेस भाजपा के बीच नया राजनीतिक वार शुरु हो गया है। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कई जगह पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आपत्तिजनक पोस्टर लगाए गए है जबकि वही प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के भी पोस्टर लगाए गए है। जिसको लेकर राजनीति पोस्टर पर संक्रिय नजर आ रही है।

पुर्व सीएम कमलाथ के पोस्टर पर भाजपा ने कहा

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री के पोस्टर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि ‘मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथजी के कहीं पर कुछ पोस्टर लगे। करप्टनाथ के नाम से पोस्टर लगे और उसके अंदर जब लोगों स्कैन किया तो उनका पूरा भ्रष्टाचार का इतिहास उसमें दिखाई दिया। मैंने कहा भी था कि कमलनाथ जी और कांग्रेस इसके बारे में सोचे कि ये किन लोगों ने किया, कैसे हुआ। मैं तो पूछना चाहता हूं कि कमलनाथ जी आपके मित्र दिग्विजय सिंह ने प्रतिक्रिया नहीं दी इसपर। आपके नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने भी प्रतिक्रिया नहीं दी। इसके पीछे आशय क्या है। आपका अंतर्द्वद, आपके यहां बेटों की लड़ाई, कहीं इसका शिकार तो आप नहीं हुए।’

सीएम शिवराज के पोस्टर

वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम शिवराज के पोस्टर पर कांग्रेस घेरा है उन्होने कहा कि इससे खीजकर उन्होने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के खिलाफ पोस्टर लगाए। उन्होने कहा कि ‘इस प्रकार की हरकत जो कांग्रेस के तथाकथित लोगों ने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ के इशारे पर की वो निंदा के काबिल है। मध्यप्रदेश आज विकास का मॉडल है। 2003 का मध्यप्रदेश बीमारू राज्य था जो सड़क बिजली पानी के लिए परेशान था। पूरा मध्यप्रदेश अव्यवस्थित था और कानून व्यवस्था से लेकर के हर प्रकार का अव्यवस्था का दौर था।

विकसित राज्य

साथ ही उन्होने कहा कि, मध्यप्रदेश में शिवराज जी के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार ने इसे विकसित राज्य बनाया है। पूर्व मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि कमलनाथ सरकार ने 15 महीने के कार्यकाल में गरीबों का हक छीना और भ्रष्टाचार में आकंठ डूब गए। लेकिन जनता सारी असलियत जानती है और 2023 के चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस को मुंह की खानी पड़ेगी।

Related Articles

Back to top button