Viralअन्य खेलखेलदिल्लीबड़ी खबरराष्ट्रीय

Wrestlers Protest: पुलिस एवं पहलवानो के बीच झड़प, राहुल बोले ‘अहंकारी राजा’ सड़कों पर कुचल रहा जनता की आवाज़!

नई दिल्ली। एक तरफ देश में नयें संसद भवन के उद्घाटन की खुशी झलक रही है तो वही दुसर तरफ भारतीय महिला पहलवानों का जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन चल रहा है। रविवार को प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच संसद की नई बिल्डिंग के सामने धरना दे रहे पहलवानों के बीच झड़प हो गई। साथ पहलवानों को पुलिस ने हिरासत में भी लिया। जिसको लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पुलिस और पहलवानो के बीच झड़प देखी जा सकती है। वही विपक्षी दलो ने भी भाजपा किया हमला।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया

महिला पहलवानो व पुलिस के बीच झड़प का वीडिय शेयर कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कसा तंज बोले, राज्याभिषेक पूरा हुआ – ‘अहंकारी राजा’ सड़कों पर कुचल रहा जनता की आवाज़!

प्रियंका गांधी बोली

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि, खिलाड़ियों की छाती पर लगे मेडल हमारे देश की शान होते हैं। उन मेडलों से, खिलाड़ियों की मेहनत से देश का मान बढ़ता है। भाजपा सरकार का अहंकार इतना बढ़ गया है कि सरकार हमारी महिला खिलाड़ियों की आवाजों को निर्ममता के साथ बूटों तले रौंद रही है। ये एकदम गलत है। पूरा देश सरकार के अहंकार और इस अन्याय को देख रहा है।

सीएम केजरीवाल बोले

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहलवान साक्शी मालिख के ट्वीट को रीट्वीव कर कहा कि, देश का मान बढ़ाने वाले हमारे खिलाड़ियों के साथ ऐसा बर्ताव बेहद ग़लत एवं निंदनीय।

बृजभूषण के खिलाफ पहलवानो का प्रदर्शन

दरसअल भारतीय महिला पहलवान लगातार भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष व BJP सांसद बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। बृजभूषण पर महिला पहलवानों के यौन शोषण को लेकर 2 केस दर्ज हैं। इसी के साथ ही रविवार को नई संसद के सामने महिला महापंचायत में शामिल होने जा रहे थे।

पंचायत की अनुमति नही

दिल्ली पुलिस ने नए संसद भवन के सामने महिला महापंचायत करने की अनुमति नहीं दी थी। वही पहलवानों ने इसके बावजूद महापंचायत का आयोजन किया और संसद की तरफ जाने लगे संसद की तरफ जाने के लिए पहलवानों ने बैरिकेड्स लांघे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की,जिसमें पहलवानों और पुलिस के बीच झड़प हुई। इसके बाद पुलिस ने पहलवानों को हिरासत में ले लिया और धरना स्थल पर लगे टेंट और कुर्सी हटा दिए। जबकी इस बीच महिला पहलवानो एवं पुलिस के बीच झड़प हुई जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Related Articles

Back to top button