Viralबड़ी खबरमध्य प्रदेशरीवा

Rewa News : रीवा में दुल्हे का दिखा नया अंदाज, कुछ इस तरह से दुल्हन के घर लेकर पहुचा बारात

रीवा। वैवाहिक आयोजन के दौरान दुल्हे का अंदाज ही कुछ निराला होता है। तो वही कुछ ऐसे खास तरीके से होने वाले आयोजनों का वीडियों भी शोसल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहे है। ऐसा ही एक वीडियों रीवा जिले के चाकघाट से सामने आ रहा है। जिसमें दुल्हें का अंदाज ही अलग है।

ट्रैक्टर चलता हुआ पहुचा दुल्हा

इस विवाह को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है। उकसे तहत जिले के चाकघाट निवासी राहुल केशरवानी का विवाह आयोजन सोमवार की रात में था। जंहा वह ट्रैक्टर पर न सिर्फ सवार था बल्कि वह खुद ट्रैक्टर चलाते हुए दुल्हन के घर शादी करने के लिए पहुचा था। उसका यह अंदाज देख कर दुल्हन पक्ष के लोग दंग रह गए और दरवाजे पर उसका स्वागत करके ट्रैक्टर से नीचे उतारे।

यूपी से शादी करने पहुचे थें लड़की पक्ष के लोग

जानकारी के तहत केशरवानी परिवार के लोग चाकघाट के रहने वाले है, जबकि लड़की पक्ष के लोग यूपी के मिर्जापुर से शादी करने के लिए चाकघाट पहुचे थें। जंहा द्वाराचार के समय दुल्हा फार्चुनर वाहन छोड़कर ट्रैक्टर खुद चलाते हुए विवाह आयोजन स्थल के लिए रवाना हो गया। हर कोई दुल्हे को बड़े ही कौतूहल भरी नजर से न सिर्फ देख रहे थें बल्कि तरह-तरह की चर्चा भी करते रहें।

Related Articles

Back to top button