क्रिकेटखेल

BCCI ने किया Shikhar Dhawan का खेल खत्म, एमएस धोनी का चहेता बना कप्तान, पृथ्वी शॉ को नहीं मिला मौका

इस साल भारतीय टीम एशियन गेम्स में भाग ले रही है। बता दें कि सितंबर महीने में एशियन गेम्स 2023 का आयोजन होने जा रहा है। चाइना इसकी मेजबानी कर रहा है। वहीं भारतीय टीम के दिग्गज सीनियर खिलाड़ी शिखर धवन लंबे समय से टीम से बाहर हैं। संभावना जताई जा रही थी कि उनको एशियन गेम्स के लिए टीम में शामिल किया जा सकता था। दरअसल वनडे वर्ल्ड कप 2023 को देखते हुए अन्य सीनियर खिलाड़ी इसमें नहीं आ सकते हैं। इसी बीच बीसीसीआई ने शुक्रवार रात को एशियन गेम्स के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। जिसमें गब्बर धवन को मौका नहीं मिला।

घरेलू क्रिकेट भी नहीं खेल रहे हैं शिखर धवन

बता दें कि शिखर घरेलू क्रिकेट भी नहीं खेलते नजर आ रहे हैं। इस दृष्टिकोण से उनकी वापसी टीम में मुश्किल नजर आ रही है। इतना ही नहीं युवा खइलाड़ी पृथ्वी शॉ को भी एशियन गेम्स में नहीं शामिल किया गया। बता दें कि आईपीएल 2023 में पृथ्वी को प्रदर्शन औसत रहा था। इसलिए वे प्लेइंग-XI तक से बाहर हो गए थे। बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स से खेलने वाले स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को एशियन गेम्स के लिए भारतीय टीम की कमान सौंपी गई है।

शिखर की भारतीय टीम में एंट्री मुश्किल, जानिए

बता दें कि शिखर धवन 37 साल हैं। शायद यह एक कारण हो सकता है जिससे उनकी वापसी अब टीम इंडिया में मुश्किल नजर आ रही है। बता दें कि शिखर ने अंतिम इंटरनेशनल मुकाबला दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ खेले। बता दें कि बतौर ओपनर रोहित शर्मा और शुभमन गिल का प्रदर्शन शानदार रहा है। वहीं अब यशस्वी जायसवाल भी भारतीय टीम में शामिल हो गए हें। यशस्वी ने डेब्यू टेस्ट में शतक जड़कर अपने इरादे पक्के किए हैं। बता दं कि धवन ने आईपीएल 2023 के बाद कोई मुकाबला नहीं खलते दिखे हैं। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि वे टी20 लीग में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

पृथ्व शॉ ने धमाकेदार अंदाज में किया था डेब्यू, लेकिन कायम नहीं रख सके प्रदर्शन

बता दें कि 23 साल के पृथ्वी शॉ ने भारतीय टीम में धमाकेदार अंदाज में डेब्यू किया था। हालांकि वे अपने इस प्रदर्शन को बरकरार नहीं रख पाए। वहीं आईपीएल 2023 में पृथ्वी 8 मैच में 13 की औसत से सिर्फ 106 रन ही बना पाए। वहीं उनका स्ट्राइक रेट 125 का था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शॉ का ओवरऑल टी20 स्ट्राइक रेट 150 का है।

एशियन गेम्स 2023 में युवा चेहरों को मिला मौका, जानिए

दरअसल एशियन गेम्स 2023 के लिए चुनी गई भारतीय टीम में रिंकू सिंह से लेकर प्रभसिमरन सिंह तक शामिल किए गए हैं। खिलाड़ियों ने आईपीएल 2023 में बल्ले से आकर्षक प्रदर्शन किया था।

Related Articles

Back to top button