Viralराष्ट्रीयलाइफस्टाइल

मौसम ने बदला पाना मिजाज तैयार हो जाएं आने वाली है भीषण गर्मी, अप्रैल महीने से लेकर जून इन राज्यों में पर रहा हाई

IMD On Summer Weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने देश के ज्यादातर क्षेत्रों में अप्रैल से जून महीने के बीच भीषण गर्मी की आशा जताई है। ऐसे में मौसम विभाग ने बीते दिन शनिवार को बताया कि उत्तर पश्चिमी भारत के कई हिस्सों में और प्रायद्वीपीय क्षेत्रों को छोड़कर देश के ज्यादातर हिस्सों में अप्रैल से जून तक तापमान में अधिक वृद्धि होने की आशा है। इसी दौरान मध्य पूर्वी और उत्तर पश्चिमी भारत के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से ज्यादा गर्मी पड़ने का अनुमान जताया जा रहा है।

आईएमडी ने बताया कि 2023 में गर्मी के मौसम के दौरान दशमी प्रायद्वीपीय भारत और उत्तर पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान में अधिकतम रहने की संभावना है। आईएमडी ने बताया कि अप्रैल में कम से कम 10 राज्यों में हीट वेव चलने का अनुमान बताया जा रहा है।आईएमडी के मुताबिक भारत में शक 1901 के बाद से 2023 में फरवरी में सबसे ज्यादा गर्मी देखने को मिली है। हालांकि साथ पश्चिमी विक्षोभ की वजह से सामान्य से ज्यादा बारिश होने के कारण मार्च महीने में तापमान में गिरावट देखने को मिली। मार्च 2022 अब तक का सबसे ज्यादा गर्म और 121 वर्षों में तीसरा सबसे सूखा वर्ष रहा था।
इन राज्यों में होगी प्रचंड गर्मी
मौसम विभाग ने बताया कि बिहार झारखंड उत्तर प्रदेश पश्चिम बंगाल उड़ीसा छत्तीसगढ़ महाराष्ट्र गुजरात हरियाणा पंजाब में अप्रैल के महीने में प्रचंड गर्मी पड़ने की आशा है। हीटवेव की ऐलान तब की जाती है जब किसी केंद्र का अधिकतम तापमान मैदान के तापमान से कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस तटीय इलाकों में कम से कम 37 डिग्री सेल्सियस और पर्वतीय क्षेत्रों में कम से कम 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।

Related Articles

Back to top button