Viral
Google Doodle Nowruz 2023: गूगल मना रहा है आज फारसी न्यू ईयर
गूगल दुनिया भर के कई महत्वपूर्ण दिनों और त्यौहारों को मनाता आया है। वह इन दिनों को डूडल के साथ मनाता है और हर त्यौहार में अपने गूगल डूडल को एक नया रूप देता है। आज गूगल मना रहा है फारसी नव वर्ष और आज गूगल ने अपने डूडल को फिर से एक अच्छे और नए अंदाज में सजाया है।
आज गूगल ने अपने डूडल को फूलों के पेंटिंग से सजाया है और एक नया रूप दिया है। बता दे कि आज का गूगल फारसी नववर्ष बना रहा है जिसमें कि उसने फूलों की सहायता से अपनी doodle को सजाया है। इस doodle में अपको पर्पल और पिंक साथ ही ग्रीन कलर के रंग बिरंगे फूलों की पेंटिंग नजर आ रही है जो कि doodle को काफी खूबसूरत बना रही है।
बता दें कि पारसी धर्म के लोग हर साल अपने पारसी कलैंडर के अनुसार नववर्ष मनाते हैं। साथ ही उनके कैलेंडर के अनुसार वे महीने के 1 तारीख वाले दिन नवरोज के रूप में मनाते हैं और इस साल उनका यह त्यौहार 21 मार्च 2023 को पड़ रहा है। अर्थात आज के दिन ही पारसी समुदाय के लोगों का नया साल है और न्यू ईयर है तो इसलिए गूगल ने इस न्यू ईयर को सेलिब्रेट करने के लिए अपने डूडल को एक नए अंदाज में सजाया है।