मध्य प्रदेशराष्ट्रीय

EOW Raid: चिकित्सा शिक्षा विभाग में क्लर्क के आलीशान घर में ईओडब्ल्यू का छापा, चक्कर खाकर जमीन पर गिरा कर्मचारी, जानिए क्या है मामला

मध्यप्रदेश में आज एक साथ कई इलाकों में ईओडब्ल्यू द्वारा कार्रवाई की जा रही है। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ की टीमों ने बुधवार सुबह जबलपुुर और भोपाल में एक साथ छापामार कार्रवाई की। जबलपुर में एक सहायक यंत्री के यहां और भोपाल में एक शासकीय कर्मचारी के यहां ईओडब्ल्यू ने दबिश दी। सुबह भोर में ईओडब्ल्यू की टीम ने व्यापारी नगर बैरागढ़ में रहने वाले शासकीय कर्मचारी के घर पर दबिश दी। आय से अधिक संपत्ति के मामले में यह कार्रवाई की गई है। कर्मचारी का नाम हीरो केसवानी बताया जा रहा है जोकि चिकित्सा शिक्षा विभाग में क्लर्क के पद पर पदस्थ हैं। वही ईओडब्ल्यू की टीम ने जैसे उनके घर पर दबिश दी। कर्मचारी ने कुछ ऐसा पदार्थ पी लिया, जिससे वह चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़े। आनन-फानन में उन्हें अधिकारियों द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज जारी है।

विभाग को करोड़ों रुपए के लेनदेन से संबंधित मिली थी शिकायत
क्लर्क को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद ईओडब्लयू की टीम ने घर में रखे दस्तावेज खंगालना शुरू किए। मिली जानकारी के अनुसार एक बैग में कई दस्तावेज मिले हैं। इनमें जमीन की रजिस्ट्री, बैंक खाते एवं कुछ लूज पेपर हैं। टीम दस्तावेजों की जांच कर रही है। केसवानी के स्वजनों की उपस्थिति में पूरा विवरण एकत्रित किया जा रहा है। हालांकि अभी तक जांच टीम ने अभी अघोषित संपत्ति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन बताया जाता है कि विभाग को करोड़ों रुपए के लेनदेन से संबंधित शिकायत मिली थी। शासकीय कर्मचारी के पास इतनी रकम कहां से आई, इसकी जांच की जाएगी। शासकीय कर्मचारी आलीशान मकान में रहता है। जिसके निर्माण लाखों रुपए खर्च किए गए हैं, आखिर यह रकम कहां से आई इसकी भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button