जंतर मंतर पर चल रहे आंदोलन के समर्थन में पहुंचे पूर्व क्रिकेटर एवं पंजाब कांग्रेस के नेता नवजोत सिंह सिद्धू। नवजोत सिंह सिद्धू भाजपा सांसद व भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण सिंह के खिलाफ योन शोषण को लेकर भारतीय पहलवानों का कई दिनों से चल रहे प्रदर्शन का समर्थन करने दिल्ली के जंतर मंतर पर पहुंचे।
पहलवानो के समर्थन में पहुचेे
पहलवानों के समर्थन में कुछ दिन पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी पहुचीं थी। तथा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी खिलाड़ियों के विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया था। साथ ही कई विपक्ष के नेता भी जंतर मंतर पर लगातार पहुंच रहे हैं। जिससे साफ तोर पर देखा जा सकता है कि आदोलन को राजनीतिक समर्थन मिल रहा जिससे सरकार के सामने और बड़ी मुश्किले खड़ी हो रही हैं।
कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू बोले
सोमवार को नवजोत सिंह सिद्धू भी पहलवानों का समर्थन करने जंतर मंतर पर पहुँच गए। और वहा पर उन्होंने कई सवाल उठाए बोले ” कि आखिर दस दिन क्यों लगे एफआईआर दर्ज करने मे? बोले यह एक कि नहीं हम सब की लड़ाई है। अगर इंसाफ़ मिलने में देरी हुई तो सिध्दू जान की बाजी भी लगा देगा। बोले कारवाई उस अफसर पर भी होनी चाहिए जिसने दस दिनों तक एफआईआर दर्ज नही की थी। आरोपी बड़े पद पर है वो किसी का भी करियर बिगाड़ सकता है,और किसी को भी धमाका सकता है। फिर कैसे भरोसा किया जाएं कि जांच सत्य होगी और पीड़ित को न्याय मिलेगा। साथ ही सिध्दू ने कहा कि पहले उसे पद से हटाना चाहिए। पास्को एक्ट में एफआईआर हुई तो अभी तक अरेस्ट क्यों नहीं हुए हैं। और एफआईआर कि कापी सार्वजनिक क्यों नहीं हुई है। साथ सिध्दू ने लखिमपुर खीरी का भी जिक्र करते हुए सरकार पर निशाना साधा है। साथ कहा कि कस्टोडियल इंवेस्टिगेशन किजिए अगर आप सच्चाई तक पहुचना चाहते हैं, तो अगर ऐसा नहीं होता है। तो इन सबका कोई मतलब नहीं है। सबसे पहले इस्तीफा देना चाहिए। क्या कानून उंचे लोगों के लिए दोहरे मापदंड रखेगा? कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने पहलवानों के समर्थन में जम कर बरसें