आईपीएलखेल

Surya Kumar Yadav Video Viral: नन्हें फैंस के प्रति सूर्या का यह अंदाज लोगों खूब आ रहा पसंद, वीडियो हुआ वायरल तो फैंस ने लुटाए प्यार

Surya Kumar Yadav Video Viral: सुर्यकुमार का हालिया प्रदर्शन प्रभावित करने वाला नहीं है। लेकिन वे अपने फैंस के दिल में हमेशा राज करते हैं। 30 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ सुर्या ने कुछ ऐसा कर दिया कि जिसके बाद उनका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि वीडियो में सुर्या अपने नन्हें फैंस का दिल जीत लिया। लोगों को यह वीडियो खुब पंसद आ रहा है।

सूर्या का नन्हें पैंस वाला वीडियो

दरअसल वायरल हुए वीडियो को मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिसीयल ट्वीटर एकाउंट से पोस्ट किया है। यह वीडियो खाफी खूबसूरत है जो लोगों के बीच जमकर वायरल है। वीडियो में सुर्या अपने नन्हें फैंस से सेल्फी ले रहे हैं। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सूर्या कुछ खा रहे हैं उसी दौरान कुछ नन्हें चहिते फैंस सुर्या की ओर दौड़ते हुए आते हैं, नन्हें फैंस सुर्या से एक सेल्फी लेने के लिए गुजारिश करते दिखाई दे रहे हैं।

नन्हें फैंस के कंधे पर हाथ रख ली सेल्फी

वायरल हुए इस खूबसूरत वीडियो में सूर्या भी कुल अंदाज में नन्हें फैंस के कंधे पर हाथ रख देते हैं और सेल्फी ले रहे हैं। इसके बाद सूर्या वहां आए सभी बच्चों के साथ बारी-बारी सेल्फी लेते दिखाई देते हैं। सूर्या नन्हें फैंस को ऑटोग्राफ भी देते हैं। वीडियो में सूर्या काफी खुश दिखाई देते हैं।

सूर्या का फैंस के प्रति इस अंदाज में दिखना क्रिकेट प्रेमी और उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। वीडियो में एक नन्हां फैन सूर्या से मिलकर बहुत ही खुश दिखाई दे रहा है। वीडियो में छोटा बच्चा कहता है, ”मैं सूर्या से मिला मूझे उनका ऑटोग्राफ मिला। मैं बहुत खुश हूं।” मुंबई इंडियंस के आधिकारिक सोशल मीडिया प्रोफाइस से इसे शेयर कर लिखा गया कि मैदान के अंदर और बाहर दिल जीत रहे सूर्या।

सूर्या की जमकर हूई तारीफ

नन्हें फैंस के प्रति सूर्या का यह अंदाज वीडियो में लोगों को खूब पसंद जा रहा है। ट्विटर पर वायरल हुए इस वीडियो को हज़ारों लोग लाइक कर चुके हैं, कई लोगों ने कमेंट कर प्रतिक्रिया देते हए सूर्या की जमकर तारीफ करते दिख रहे हैं। प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए एक यूज़र ने लिखा, “गोल्ड हार्ट वाला आदमी।” वहीं एक और यूज़र ने लिखा कि देखकर अच्छा लगा, दुख की बात है सभी स्पोर्ट्स वाले लोग इतने मिलनसार नहीं होते हैं।

Related Articles

Back to top button