Rewa News : देवतलाब शिवालय में श्रद्वालुओ पर गिरा बिजली का तार, दो दर्जन से ज्यादा लोग आये चपेट में
रीवा। भगवान विश्वकर्मा के द्वारा बनाए देवतालाब शिव मंदिर में सोमवार को दोपहर बिजली का करंट फैलने के बाद हड़कंम मच गया। इससे एक दर्जन लोग घायल हो गए। जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज चल रहा है। इनमें तीन लोग को संजय गांधी उपचार के रीवा भेजा गया है। इनमें सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना के बाद लोगों ने काफी प्रयास कर तत्काल बिजली बंद करवाई। इससे कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है।
बता दें जिले के प्रसिद्ध तीर्थस्थल में सोमवार को दोपहर परिसर में बने टीन शेड के पूरे से जा रही है तार टूट कर गिर गई। इससे शेड में करंट फैल गया। नीचे पानी होने के कारण कई लोग चपेट में आ गए। इससे आधा दर्जन महिलाएं घायल हो गई। इसकी जानकारी जैसे ही लगी लोगों ने उन्होंने तत्काल बिजली का तार काट दिया। इसके बाद लोगों को जल्द से जल्द इलाज के सिविल अस्पताल मउंगज और नईगढ़ी में इलाज के भर्ती कराया गया।
MP/Rewa देवतलाब शिवालय में श्रद्वालुओ पर गिरा बिजली का तार, दो दर्जन से ज्याद लोग आये चपेट में pic.twitter.com/quTL28pNNs
— Vindhya bhaskar (@Vindhyabhaskar) July 31, 2023
घटना के बाद पहंुचंे प्रशासनिक अधिकारी अब घटना को लेकर जांच कर रहे हैं। रीवा के देवतालाब में प्राचीन शिव में सावन सोमवार होने के चलते बड़ी भीड़ थी। इस मंदिर को लेकर लोगों काफी आस्था है बड़ी संख्या में यहां दूर दराज से लोग पहुंचते है।बताया जा रहा है कि इस शिव मंदिर को भगवान विश्वकर्मा ने एक रात में भगवान शिव के कहने पर बनाया गया है। इसके स्थापित शिवलिंग सूर्य की किरणों के अनुसार अपना स्वरूप बदलता है। यह देवतालाब मंदिर मध्य प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के क्षे़त्र में है। इसके बावजूद इस मंदिर मेेें भक्तों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए है।