मध्य प्रदेश

पर्यटकों के लिए खुशखबरी, सरकार ने वापस ली बढ़ी हुई दरें, सिर्फ 50 रुपए में निहार सकेंगे यहां की खूबसूरती

टीकमगढ़. पर्यटन के लिए विख्यात ओरछा में देश-विदेश से बड़ी संख्या में सैलानी आते हैं। जिससे यहां के लोगों को रोजगार भी उपलब्ध होता है। यहां पर राजाराम के दर्शनों के लिए देशभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। लेकिन कुछ दिनों पूर्व सरकार द्वारा यहां के पर्यटन स्थलों में प्रवेश शुल्क बढ़ा दिया था, जिससे यहां के पर्यटन पर बुरा असर पडऩे लगा। पर्यटकों की संख्या घटने से यहां के गाइड व अन्य व्यापारियों का व्यापार प्रभावित होने लगा। जिसके बाद शुल्क बढ़ात्तरी का विरोध शुरू हो गया। जिसके चलते संस्कृति विभाग ने ओरछा में पर्यटकों के स्मारकों में प्रवेश के लिए की गई शुल्क बढ़ोत्तरी को वापस ले लिया गया है। इसके बाद से अब ओरछा आने वाले पर्यटकों को सुविधा होगी। लगभग 6 माह पूर्व की गई शुल्क बढ़ोत्तरी का गाइड एसोसिएशन सहित व्यापारियों ने जमकर विरोध किया गया था। वहीं हाल ही में इस मामले में पर्यटन एवं पुरात्तव विभाग के प्रमुख सचिव से मुलाकात कर समस्या को बताया था।

tourist places orchha

दो दर्जन से अधिक स्मरकों को पांच समूहों में बांटा गया
ओरछा में पर्यटन महत्व के दो दर्जन से अधिक स्मरकों को पर्यटन विभाग द्वारा पांच सामूहों में विभक्त किया गया है। विदित हो कि पूर्व में यहां पर आने वाले पर्यटकों को इन समूहों को घूमने के लिए मामूली टिकिट लिया जाता था, लेकिन जनवरी-फरवरी माह में पर्यटन विभाग ने इन समूहों के प्रवेश के लिए टिकिटों की कीमतों में जमकर वृद्धि की गई थी। भारतीय पर्यटकों से प्रत्येक समूह के लिए जहां 20 रुपए का टिकिट निर्धारित किया गया था, वहीं विदेशियों को इसके लिए 400 रुपए प्रति समूह लेने का निर्णय लिया गया था। इसके साथ ही यदि इन समूहों के पास कैमरे से फोटोग्राफी करनी है तो उसके लिए 250 रुपए प्रति समूह अलग से देने का निर्णय लिया गया था। ऐसे में लोगों को ओरछा का दीदार करना काफी महंगा पडऩे लगा था। इसका सबसे अधिक असर यहां पर काम करने वाले गाइड के साथ ही व्यापारियों पर पड़ रहा था। ऐसे में गाइड एसोसिएशन के साथ ही व्यापारियों ने शासन के इस निर्णय का विरोध किया था।

tourist places orchha5

मिला था प्रतिनिधि मंडल
इसके बाद हाल में गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत गोस्वामी के साथ एक प्रतिनिधि मंडल ने पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव शिवशेखर शुक्ला से मुलाकात कर इस समस्या को उनके सामने रखा था। इस पर उन्होंने बढ़ी हुई कीमतों को कम करने का आश्वासन दिया था। हेमंत गोस्वामी ने बताया कि अब विभाग ने इसके लिए आदेश जारी कर ओरछा क्षेत्र के पर्यटन स्थलों के प्रवेश शुल्क को कम कर दिया है। उन्होंने विभाग द्वारा जारी किए पत्र की जानकारी देते हुए बताया कि विभाग ने अब भारतीय पर्यटकों के लिए सभी समूहों में प्रवेश की एकजाई दर 50 रुपए कर दी है तो विदेशियों के लिए यह 750 रुपए की गई है। वहीं व्यवसायिक कैमरे का उपयोग करने के लिए 800 एवं सामान्य कैमरे का उपयोग करने के लिए 400 रुपए शुल्क अलग से देना होगा।

Related Articles

Back to top button