क्रिकेटखेल

IPL 2023: Delhi Capitals ने चुन लिया अपना कप्तान, Rishab Pant की जगह अब इसके हाथ में होगी कमान

दिल्ली कैपिटल्स के लिए कप्तान की तलाश अब खत्म होती नजर आ रही है, बताया जा रहा है कि आईपीएल 2023 में डेविड वॉर्नर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान होंगे। आपको बता दें कि पहले ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान थे. लेकिन दिसंबर में एक भयानक कार दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं. जिसके बाद उनकी सर्जरी हुई और अब वह धीरे-धीरे ठीक हो रहे है. लेकिन वह आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं। ऐसे में कप्तान की चुनौती दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ी थी और उन्होंने अब डेविड वार्नर को नया कप्तान घोषित कर दिया है।

डेविड वॉर्नर ने आईपीएल में 47.33 की औसत से 2840 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं। यह दूसरी बार होगा जब डेविड वार्नर दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी सम्हलेंगे. इसके पहले उन्होंने 2009 और 2013 के बीच दिल्ली की कप्तानी कुछ मैचों में सँभाली थी। वही अब एक बार फिर डेविड वॉर्नर को दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी दी जा रही है. आपको बता दें कि 2021 में खराब फॉर्म के कारण डेविड वॉर्नर को सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी से हटा दिया गया था और उनकी जगह केन विलियमसन को कप्तानी सौंपी गई थी। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद ने इन्हें 2022 में नीलामी से पहले रिलीज कर दिया था। जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें नीलामी में 6.25 करोड़ रुपये में खरीदा।

इसके बाद डेविड वॉर्नर ने जबरदस्त वापसी की और पिछले साल आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने, डेविड वॉर्नर ने 48 की औसत से 432 रन बनाए, जहां उनका स्ट्राइक रेट 150.52 का रहा, इस बीच उन्होंने पांच अर्धशतक भी लगाए। डेविड वॉर्नर फिलहाल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 मार्च से शुरू हो रही वनडे सीरीज में दिखाई देंगे।

Related Articles

Back to top button