क्राइममध्य प्रदेशलोकसभा चुनाव 2024शहडोल

न्यायालय परिसर में एक महिला की दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

ब्यौहारी। शहडोल जिले के ब्यौहारी न्यायालय परिसर में एक महिला की दौड़ा-दौड़ा कर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। बताया जा रहा है मारपीट कोर्ट के एक वकील द्वारा की। वीडियो में साफ दिख रहा है कि अधिवक्ता चैंबर से एक महिला भागती हुई बाहर निकल रही है. पीछे एक प्रौद व्यक्ति उसका हाथ पकड़ कर जम कर मारपीट कर रहा है। 51 सेकंड के इस वीडियो में महिला जोर-जोर से चीख रही है और वकील द्वारा लगातार घूसा मारा जा रहा है।
कुछ वकील मना भी कर रहे हैं लेकिन वकील द्वारा लगातार मारपीटी की जा रही है। जानकारी अनुसार महिला एडीजे न्यायालय व्यौहारी में पति से भरण पोषण का मामला विचाराधीन है। मारपीट करने वाले उसके पति के तरफ से वकील हैं। चर्चा है कि महिला द्वारा वकील को कुछ अपशब्द कहे गए जिससे आवेश में आकर वकील द्वारा मारपीट की गई। पति द्वारा द्वारा अलग किए जाने के बाद महिला द्वारा मानसिक नियंत्रण खोना उसकी कमजोरी हो सकती हैं लेकिन कानून के जानकार व्यक्ति जो न्यायदान करता उसे कानून हाथ में लेने से बचना चाहिए। वकील साहव की महिला द्वारा अभद्रता किए जाने उसे पुलिस के हवाले करना चाहिए लेकिन ऐसा न कर स्वयं दंड देना उचित नहीं कहा जा सकता। पाड़ित महिला पण पाषण के मामले को सुनवाई में अकेली आई था जिसके साथ एक दुधमूहां बच्चा था। जानकारी अनुसार महिला देर रात्रि तक ब्यौहारी थाने में बैठी रही। स्वबर लिख जान तक हला की शिकायत पर मामला दर्ज नहीं किया गया था। हालांकि बायरल वीडिया की VINDHYA BHASKAR पुष्टि नहीं करता| महिला देर रात तक अकेले Police Stations में बैठी रही पर टीआई अनिल पटेल द्वारा प्रकरण दर्ज नहीं किया गया। मोडिया के सवाल पर सिर्फ यह कहा कि महिला की गलती नजर नहीं आती अपराध दर्ज किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button