खंडवा, धार रीवा और भोपाल समेत मध्य प्रदेश के कई जिलों में दिखे रहस्यमयी आग के गोले, वीडियो हुआ वायरल मचा हड़कंप
शनिवार रात आठ बजे के लगभग आसमान से गुजरती दो लाल रोशनी ने लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। कई लोगों ने इसके वीडियो भी बनाए। कुछ ही समय में यह रोशनी ओझल हो गई। मौसम केंद्र भोपाल के डिप्टी डायरेक्टर ने इस रोशनी के उल्कापिंड होने की पुष्टि की है। सैटेलाइट से मिली जानकारी के अनुसार इसके खंडवा जिले के आसपास कहीं गिरने की बात कही है। इधर जिले के प्रशासनिक अधिकारी देर रात तक जिले में इसके गिरने की जानकारी जुटाते रहे।
मौसम केंद्र के डिप्टी डायरेक्टर वेद प्रकाश सिंह ने बताया महाराष्ट्र की तरफ से यह आते हुए खंडवा के पास कहीं गिरा है। लेकिन सैटेलाइट इमेज के कारण जगह पता नहीं चल रही। सौर मंडल में ग्रह के अलावा अन्य भाग भी है। उसी में से एक उल्कापिंड है। यह सूर्य के आसपास चक्कर लगाते हैं। किसी ग्रह के गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव में आते हैं तो यह घर्षण के कारण नष्ट भी हो जाते हैं। शनिवार रात अकोला महाराष्ट्र के आसपास से यह नजर आया लेकिन जमीन पर खंडवा के आसपास गिरने की जानकारी मिली है। इसके पहले राजस्थान में भी यह दिखाई दिया था।
लाल रोशनी के साथ आई आवाज
खंडवा से 12 किलोमीटर दूर स्थित सतवाड़ा निवासी रवींद्र पाटिदार ने बताया रात लगभग आठ बजे यह रोशनी नजर आई। जो आसमान में लगभग दो मिनट तक रही। रणजीत पाटीदार ने बताया अचानक लाइट हुई तो वीडियो बनाया। इसके बाद हरसूद, खालवा की तरफ जाते नजर आई। शिवना के आसपास भी गांव में इसे देखा गया। कावेरी विहार निवासी शुभ सरमंडल ने बताया घर के बाहर घूम रहे थे अचानक से यह रोशनी दिखाई दी। राकेट की तरह दो लाल रोशनी एक के पीछे एक दिखाई दी। कुछ देर बात यह ओझल हो गई।खंडवा जिले में देर रात तक कहीं पर भी उल्का पिंड गिरने की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। संबंधित अधिकारियों को जानकारी मिलने पर सूचित करने के लिए निर्देशित किया गया है।- अनूप कुमार सिंह, कलेक्टर
मध्यप्रदेश के कई जिलों में दिखा
कई जिलों में इस लाल लाइट या उल्कापिंड को देखा गया है, जगह-जगह से वीडियो अपलोड हो रहे है। आपको बता दे धार, उज्जैन, सेंधवा, खरगोन, रीवा और भोपाल समेत कई जिलों से वीडियो है। अभी कोई आधिकारिक बयान इस पर नहीं है। न ही कहा गिरा है इसकी पक्की खबर नहीं मिली है।
#Gujarat ના આકાશમાં પૃથ્વી તરફ પડતો જોરદાર અગન ગોળો જોવા મળ્યો,
લોકોમાં સર્જાયુ કુતૂહલ
નિષ્ણાતોનો મત પ્રમાણે આકાશી ગોળો એ સ્પેસ ડેબ્રી એટલે કે કૃત્રિમ ઉપગ્રહનો કાટમાળ હોવાનું જણાવી રહ્યા છે@isro @SpaceX #Earth #fireball pic.twitter.com/alBDUKqJmP
— Ravii Modasiya (@ModasiyaRv) April 2, 2022
#Gujarat ના આકાશમાં પૃથ્વી તરફ પડતો જોરદાર અગન ગોળો જોવા મળ્યો,
લોકોમાં સર્જાયુ કુતૂહલ
નિષ્ણાતોનો મત પ્રમાણે આકાશી ગોળો એ સ્પેસ ડેબ્રી એટલે કે કૃત્રિમ ઉપગ્રહનો કાટમાળ હોવાનું જણાવી રહ્યા છે@isro @SpaceX #Earth #fireball pic.twitter.com/alBDUKqJmP
— Ravii Modasiya (@ModasiyaRv) April 2, 2022