क्रिकेटखेल

IPL 2023 के बाद MS Dhoni क्रिकेट से ले लेंगे पूरी तरह संन्यास, फिर टीम इंडिया के लिए ये काम करते दिख सकते है महेंद्र सिंह धोनी

IPL 2023 के बाद MS Dhoni क्रिकेट से ले लेंगे पूरी तरह संन्यास, फिर टीम इंडिया के लिए ये काम करते दिख सकते है महेंद्र सिंह धोनी

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 को शुरू होनी में अब बस कुछ महीने ही बचे है। वही सभी फ्रेंचाइजी टीम ने तैयारी शुरू करदी है। बीसीसीआई ने सभी टीमों को 15 खिलाडियों को सूची सोपने को कहा था। यह परक्रिया के लिए 15 नवंबर तक का वक्त दीया था। सभी टीमों ने रिटेन और रिलीज के प्रक्रिया को बीसीसीआई के निर्देश के मुताबिक पूरा कर लिया है। इस बिच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बडा अपडेट सामने आया है। जिसे सुनकर चेन्नई सुपरकिंग्स के फ़ैन्स दुखी होगे तो इंडियन क्रिकेट फैंस खुश हो जाएंगे।
मीडिया रिर्पोट के मुताबिक आईपीएल 2023 धोनी का आखरी IPL होने वाल है। इसे रिटायर्ड होने के बाद धोनी टीम इंडिया के साथ किसी खास रोल में दिखाई दे सकतें है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) 2024 में होने वाले T20 विश्वकप की तैयारी के लिए धोनी को टीम के साथ जोड़ने का विचार कर सकती है। इंग्लिश न्यूज़ वेबसाइट ‘द टेलीग्राफ’ के मुताबिक धोनी कुछ खास प्लेयर्स के साथ काम कर सकते हैं. जिससे T20I में टीम निर्भीक होकर खेलना शुरू कर दे।
धोनी से ले सकते है मदद
रिपोर्ट के मुताबिक BCCI धोनी अनुभव तकनीक और समझ का सही तरीके से उपयोग करने के लिऐ उत्सुक है। महेंद्र सिंह धोनी ने IPL 2022 से ठीक पहले CSK की कप्तानी भी छोड़ दी थी. इसके बाद ये जिम्मेदारी टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को दी गई थी. लेकिन उनकी कप्तानी में ना तो टीम और ना ही वो खुद कुछ खास प्रदर्शन कर पाए. जिसके बाद फिर से धोनी को टीम की कमान संभालनी पड़ी थी. IPL करियर की बात करें तो धोनी ने 234 मुकाबले में कुल 4978 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 39.20 और स्ट्राइक रेट 135.20 का रहा है. धोनी की अगुवाई में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2010, 2011, 2018 और 2021 में IPL का खिताब अपने नाम किया है. ऐसे में माही का अगर ये आखिरी IPL होगा तो फ़ैन्स उम्मीद करेंगे कि वो टीम को पांचवीं IPL ट्रॉफी भी दिला दें.

Related Articles

Back to top button