Rewa News : MP के रीवा में थाना प्रभारी को एसआई ने मारी गोली, गंभीर हालत में निजी अस्पताल में कराया गया उपचार के लिये भर्ती, कारण अज्ञात
रीवा। एमपी मे थाना प्रभारियों की कमीशन खोरी व रिश्वत के मामले में बदनाम रीवा पुलिस का एक ओर बड़ा करनामा सामने आया है। गुरूवार को सिविल लाइन थाने में गोली चल गई। इस घटना में सिविल लाइन टीआई हितेन्द्रनाथ शर्मा को सब इंस्पेक्टर ने गोली मार दी। गोली लगने से घायल टीआई हितेन्द्रनाथ षर्मा को मिर्नवा चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर है। चिकित्सक उनकी जान बचाने का प्रयास कर रहे है। धटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
बताया जा रहा है कि गुरूवार को सब इंस्पेक्टर बीआर सिंह व सिविल लाइन थाना प्रभारी हितेन्द्र नाथ शर्मा के बीच किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बन गई;। विवाद इतना बढ़ा कि उप निरीक्षक ने उन्हें अपने सर्विस रिवाल्वर से गोली मार दी। गोली लगने के बाद थाने में हड़कम मच गया है पुलिसकर्मी इधर उधर भागने लगे। ऐसे पुलिसकर्मी ने तत्काल सिविल लाइन थाना प्रभारी को नजदीकी मिर्नवा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है घटना की जानकारी होने के बाद मौके पर पुलिस अधीक्षक एवं सीएसपी पहुंच गए है। घटना को लेकर पुलिस अभी कोई कारण नहीं बता रही है। बता दें कि उपनिरीक्षक बीआर सिंह इसके पहले सिविल लाइन के थाना प्रभारी रह चुके है। अक्सर विवादित होने के उन पर कई विभागीय जांच लंबित होने के कारण उनका प्रमोषन भी नहीं हुआ है। इसके पहले भी बीआर सिंह थाना प्रभारी अपने स्वभाव और बर्ताव के कारण विवादित रहे है।
उठ रहे है सवाल
बता दें कि षहर के सिविल लाइन थाना के अंतर्गत कलेक्टर परिसर एवं कमिश्नर सहित एसपी आते है इसके कारण यहां आए दिन धरना प्रदर्शन होते है ऐसे में पुलिस अधिकारियों की इस तरह का विवाद से पुलिस पर सवाल खड़े कर रहे है।