क्रिकेटखेल

2023 वर्ल्डकप से पहले बाहर हुआ टीम इंडिया का यह सुपरस्टार बल्लेबाज, टुटा करोडो फैंस का दिल

इसी साल 2023 का वर्ल्डकप होने वाला हैं। जिसकी तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। 2023 के वर्ल्डकप के लिए खिलाडियों का चुनाव होना शुरू हो गया हैं। लेकिन इसी बीच खबर मिल रही है। की टीम इंडिया का एक सुपरस्टार इस वर्ल्डकप में शामिल नहीं होने वाला हैं। उस खिलाडी के लिए अभी भी संशय बढ़ता जा रहा हैं। ऐसा माना जा रहा है की अगर टीम इंडिया का यह खिलाडी 2023 वर्ल्डकप नही खेलता हैं। तो लाखो फैंस के दिल टूटने वाले हैं।

2023 वर्ल्ड कप में जो खिलाडी नही खेलने वाला है। वह है टीम इंडिया के विकेटकीपर और बल्लेबाज ऋषभ पंत। इस आने वाले वर्ल्डकप में ऋषभ पंत के नही खेलने की संभावना बन रही हैं। दरअसल बात यह है की पिछले महीने ही ऋषभ पंत का कार एक्सीडेंट हुआ था। इस वजह से पिछले सप्ताह उनकी लिगामेंट सर्जरी की गई थी। बीसीसीआई का कहना है की सर्जरी के बाद ऋषभ पंत को ठीक होने में छह से भी अधिक महीने का समय लग सकता हैं। इस वजह से उनको वर्ल्डकप में शामिल कर पाना बड़ा ही मुश्किल काम हैं।

वर्ल्डकप से पहले ऋषभ पंत का ठीक होना बहुत ही मुश्किल काम

वर्ल्डकप से पहले ऋषभ पंत का पूर्ण तरीके से ठीक होना बड़ा ही मुश्किल माना जा रहा हैं। अभी तक ऋषभ काफी अच्छे फॉर्म में चल रहे थे। ऋषभ के मेडिकल रिपोर्ट देखने के बाद डॉक्टर का कहना है की उनको ठीक होने में और अधिक समय लग सकता हैं। ऐसा माना जा रहा है की ऋषभ को ठीक होने में कम से कम 8 से 9 महीनों का समय लग सकता हैं। तब तक ऋषभ को मैदान से दूर ही रहना होगा। लेकिन कुछ बात इस पर भी निर्भर करती है की उनकी अगली सर्जरी कैसी रहने वाली हैं। अगर उनकी अगली सर्जरी अच्छी रही तो शायद इससे भी कम समय में ऋषभ मैदान पर लोट सकते हैं।

Related Articles

Back to top button