खेल

धोनी की गर्लफ्रेंड प्रियंका की फोटो आई सामने, पत्नी साक्षी से भी ज्यादा थीं खूबसूरत

दुनिया के सबसे सफल क्रिकेट के कप्तानों में से एक, कैप्टन कूल के नाम से मशहूर महेन्द्र सिंह धोनी जो आज क्रिकेट की दुनिया के भगवान से कम नहीं है। नए खिलाड़ी उन्हीं से सीख कर आगे बढ़ रहे हैं। उनमें कमाल की गेम प्लानिंग है, वो पूरे गेम को पलटने का हुनर रखते हैं। आजकल वो अपने परिवार के साथ खुसहाल जीवन जी रहे हैं। उनके जीवन पर बनी फिल्म माही द अनटोल्ड स्टोरी… देखने के बाद लोगों के सामने उनके जीवन का एक ऐसा हिस्सा आया जिसे लोग नहीं जानते थे, वह है उनकी लव लाइफ का। तबसे उनके फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर वो लड़की कैसी थी? जिसे माही बहुत प्यार करते थे।

Dhoni's girlfriend Priyanka's photo surfaced

साक्षी नहीं प्रियंका झा से शादी करना चाहते थे माही
दरअसल महेन्द्र सिंह धोनी की जिन्दगी में साक्षी के आने से पहले कोई और भी आया था। जिसका नाम था प्रियंका झा। धोनी प्रियंका से बहुत प्यार करते थे, शादी भी करने वाले थे। लेकिन उनका प्यार अधूरा ही रह गया। एक कार एक्सीडेंट में प्रियंका की मौत हो गई। इस बात का जिक्र उनके जीवन पर बनी फिल्म माही द अनटोल्ड स्टोरी… में भी है। सोशल मीडिया और एक बार फिर धोनी और उनकी पहली प्रेमिका की तस्वीर इन दिनों वायरल है। इस फोटो में दोनों एक दूसरे के साथ बैठे हुए दिख रहे हैं। खबरों की माने तो यही लड़की प्रियंका झा है।

Related Articles

Back to top button