क्रिकेटखेलराष्ट्रीय

क्रिकेटर ईशान किशन के बर्थ-डे पर फैंस ने लुटाया प्यार

भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन आज यानि 18 जुलाई को अपना 24वां जन्मदिन सेलीब्रेट कर रहे हैं। बिहार की राजधानी पटना में साल 1998 में जन्मे इस खिलाड़ी ने धूम मचा रखी है। प्रशंसक इन्हें सिरआंखों पर बिठा रहे हैं। जन्मदिन पर इनके चाहने वाले अलग-अलग तरीकों से बधाई दे रहे हैं। जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर लोगों ने बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है। ईशान इस साल इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा रकम हासिल करने वाले खिलाड़ी हैं। ईशान किशन का क्रिकेट फैंस के बीच गजब का जलवा। उनके जन्मदिन के मौके पर फैंस उन्हें अपनी ओर से ढेरों शुभकामनाएं भेज रहे हैं।

cricketer ishan kishan birthday

अपने जन्मदिन के दिन ही वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में आए
गौरतलब है कि ईशान ने पिछले साल अपने बर्थ-डे के दिन ही वनडे इंटरनेशनल में पदार्पण किया था। ईशान मौजूदा समय में सफेद गेंद के खेल में टीम इंडिया के सबसे बड़े हथियार है, वे आईसीसी टी20 रैंकिंग में लगातार टॉप-10 में बने हुए हैं। साथ ही वे इस साल इस फॉर्मेट में देश के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी है। मैदान पर ईशान किशन बड़े-बड़े शॉट आसानी से खेल जाते हैं। किसी भी गेंदबाज के लिए किशन को आउट करना आसान नहीं नहीं होता है। ईशान ने अब तक 18 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 532 रन निकले हैं। जिसमें 4 अर्धशतक भी शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने भारत के लिए 3 वनडे मैच भी खेले हैं।

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वोच्च स्कोर वाले भारतीय विकेटकीपर
किशन ने इंग्लैंड के खिलाफ मार्च 2021 में टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अपना डेब्यू किया था। उन्होंने अपने मैच में 32 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली थी। किशन ने फरवरी 2022 में श्रीलंका के खिलाफ 56 गेंदों में 10 चौकों और तीन छक्के की मदद से 89 रन बनाए थे। यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में किसी भारतीय विकेटकीपर द्वारा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड बन गया था। उन्होंने ऋषभ पंत (65) का रिकॉर्ड तोड़ा था।

ishan kishan

वनडे डेब्यू में सर्वोच्च स्कोर वाले भारतीय विकेटकीपर
जुलाई 2021 में किशन ने श्रीलंका के खिलाफ वनडे अंतरराष्ट्रीय में डेब्यू किया था। उन्होंने अपने पहले मैच में 42 गेंदों में आठ चौकों और दो छक्के की मदद से 59 रन बनाए थे। इसके साथ ही वह पहले वनडे मैच में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए थे। किशन ने अपने जन्मदिन के दिन वनडे डेब्यू किया था। गुरसरन सिंह (1990) के बाद वह जन्मदिन पर वनडे डेब्यू करने वाले केवल दूसरे भारतीय क्रिकेटर हैं।

Related Articles

Back to top button