भोपालमध्य प्रदेशरीवालोकसभा चुनाव 2024

Madhya Pradesh IPS Transferred : भोपाल व इंदौर के कमिश्नर सहित 12 IPS अधिकारियों के तबादले, जानिए वजह

विंध्य भास्कर डेस्क। चुनावी साल को देखते हुए सरकार ने अपनी अनुसार अधिकारियों की जमावट शुरु कर दी है। इसके अनुसार भोपाल व इंदौर जैसे महानगर के आयुक्त को बदला गया है। इनमें इंदौर के पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी को भोपाल आयुक्त वहीं। भोपाल आयुक्त मकरंद देऊस्र को इंदौर का नया कमिश्नर बनाया है। इसके साथ 12 अधिकारियो आईपीएस अधिकारियों के तबादले हुए है। इनमें सागर व होशगाबाद के आई जी शामिल है।

पुलिस अधिकारियों में अतिरिक्त पुलिस महानिर्देशक योगेश मुदगल को तकनीकी सेवाएं भोपाल पदस्थ किया गया है। ऐसे ही अतिरिक्त पुलिस महानिर्देशक जी अखेतो सेमा को जेल की जिम्मेदारी सौपी है। वहीं एडीजी अनिल कुमार को एसआइएसएफ भोपाल में नवीन पदस्थापना हुई है। एडीपी विवेक वर्मा को योजना मुख्यालय,आईजी होशंगाबाद को महानिरीक्षक भोपाल प्रशासन नियुक्त किया गया है। वहीं प्रमोद वर्मा को सागर जोन का आईजी की जिम्मेदारी सौंपी है।अभय सिंह को महानिरीक्षक देहात भोपाल और अनुराग कुमार को आईजी से सागर से भोपाल गुप्त वार्ता की कमान दी है। महानिरीक्षक इरशाद वली को होशंगाबाद आईजी तो सुंशात सक्सेना को चम्बल जोन का महानिरीक्षक बनाया गया है। बता दें कि इस चुनावी साल में एक साथ सरकार ने आई जी के पदस्थापना आदेश जारी किया है। इसके बाद पुलिस अधीक्षकों एवं डीआईजी स्तर के अधिकारियों की सूची जारी होने वाली है।

्बदल सकते है एसपी रीवा
रीवा जिले के एसपी नवनीत भसीम पदोन्नति उपरांत डीआईजी हो गए है। ऐसे में उनकी नई पदस्थापना सरकार जल्द जारी कर सकती है। इसके अतिरिक्त विंध्य के सतना व सीधी जिले के एसपी की बदलने की कवायद चल रही है।

Related Articles

Back to top button