बड़ी खबरमध्य प्रदेश

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश चुनाव से पहले पूर्व सीएम कमलनाथ को बड़ी जिम्मेदारी, जानिए क्या है कांग्रेस की चुनाव समिति?

MP Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश चुनाव 2023 की तैयारी जितने जोरों से भाजपा कर रही है उतने ही जोरों से कांग्रेस भी तैयारी में लगी है। इसी बीच मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने प्रदेश में चुनाव समिति का ऐलान किया है। रिपोर्ट के अनुसार चुनाव समिति के संयोजक एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ को चुना गया है। बता दें कि समिति में सभी फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन के स्टेट हेड समेत 20 सदस्य शामिल हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार समिति में दिग्विजय सिंह, विवेक तन्खा, अरुण यादव, सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया और नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह जैसे कई बड़े नेताओं के नाम शामिल है।

आरिफ मसूद को समिति में मिली जगह

खबर है कि इस बार विधायक आरिफ मसूद को भी इस समीति में शामिल किया गया है। वहीं फ्रंटल आर्गेनाईजेशन के सभी प्रभारियों को समिति का हिस्सा बनाया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए ऑब्जर्वर की नियुक्ति के बाद अब प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के पर AICC ने ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। रिपोर्ट के अनुसार सभी सीटों पर प्रदेश के बाहर के नेताओं को जिम्मेदारी दी गई है।

जानिए किसे कहां लोकसभा सीटों के लिए बनाया गया ऑब्जर्वर

रिपोर्ट के अनुसार कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से ऑब्जर्वर महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रह चुके डॉ अनीस अहमद को चुना गया है। वहीं भोपाल लोकसभा सीट के लिए असम के कांग्रेस विधायक रकीबुद्दीन अहमद को ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं ग्वालियर लोकसभा सीट पर प्रकाश जोशी ऑब्जर्वर बने हैं। साथ ही इंदौर लोकसभा सीट का पर्यवेक्षक मोहन जोशी को ऑब्जर्वर बनाया है। वहीं भिंड में प्रदीप टम्टा को, देवास में विधायक कीर्ति पटेल धार के विधायक तुषार चौधरी को जिम्मेदारी सोंपी गई है। रिपोर्ट के अनुसार ऑब्जर्वर आगामी मध्यप्रदेश विधानसभा के लिए चुनाव तैयारियों की लोकसभा वाइज निगरानी का कार्य करेंगे।

भाजपा की तैयारी भी जोरों पर, जानिए

दूसरी तरफ एमपी वर्तमान भाजपा सरकार भी तैयारियां भी जोरो से कर रही है। इसी क्रम में आज बीजेपी घोषणा पत्र समिति की बैठक शुरू कर दी है। रिपोर्ट के अनुसार बैठक में समिति के अध्यक्ष जयंत मलैया सहित तमाम सदस्य शामिल हुए। जिसमें हितानंद शर्मा, नरेंद्र सिंह तोमर, वीडी शर्मा, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव सहित अन्य सदस्य मौजूद है। रिपोर्ट के अनुसार इस बैठक में बीजेपी के घोषणा पत्र पर मंथन होने वाली है। बता दें कि यह बैठक भोपाल स्थित बेजपी के मुख्यालय जारी है।

Related Articles

Back to top button