मध्य प्रदेशराजनीतिरीवालोकसभा चुनाव 2024

Rewa News : MP का 53 जिला बना मऊगंज, 15 अगस्त को ध्वजा रोहण करेंगे सीएम

विंध्य भास्कर डेस्क। मध्य प्रदेश में अब 53 जिला मऊगंज बन गया है। शनिवार को मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा इसकी घोषणा कर दी है। इतना ही नहीं जिला घोषित करने के साथ उसे अमल में लाने के लिए मुख्य मंत्री ने 15 अगस्त को मऊगंज जिला में ध्वजा रोहण करने बात कही है। इस मऊगंज जिले में 1036 गांव शामिल होगें। इसके पहले मध्य प्रदेश में मऊगंज के 52 जिले थे।

बता दें कि मऊगंज को जिला बनाने के लिए लंबे समय से मांग चल रही थी, इसे लेकर लंबा आंदोलन कांग्रेस के विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना और लक्ष्मण तिवारी ने किया था। इसके बाद मुख्य मंत्री ने वर्ष 2008 के चुनाव में भाषणा के दौरान मऊगंज को जिला बनाने की घोषणा की थी। इसके बावजूद पंद्रह साल के इस वादे को पूरा करने में समय लग गया है। शनिवार को मऊगंज में आयोतिज पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में मुख्यमंत्री ने इसकी घोषणा कर दी है।

सीएम पर था दबाव
बताया जा रहा है कि मऊगंज को जिला बनाने के लिए काफी दबाव था। वर्ष 2008 से अधूरे से वादे को पूरा करने के लिए जैसे ही मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान का कार्यक्रम तय हुआ है लोगों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मंच से सिर्फ घोषणा जिले बनाने की घोषणा की उम्मीद थी। वहीं भाजपा ने अपने मऊगंज विधान सभा सीट को बचाने यह मास्टर स्ट्रोक खेला है।

अब संभाग दूसरा छोटा जिला रीवा
रीवा संभाग में अब क्षेत्रफल में सबसे बड़ा जिला मऊगंज बनाने के बाद संभाग में सतना से छोटा हो जाएगा। अब क्षेत्रफल के दृष्टि से सतना संभाग का सबसे बड़ा जिला होगा है। हालांकि मैहर को भी जिला बनाने की मांग लंबे समय से चल रही है। कमलनाथ सरकार ने मैहर को जिला बनाने की घोषणा भी की थी, लेकिन इसके पहले कांग्रेस सरकार जाने के बाद मैहर जिला अब तक नहीं बन पाया है। जबकि भाजपा के मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी इसके लिए लंबे समय से मांग करते आ रहे है।

Related Articles

Back to top button