बड़ी खबरमध्य प्रदेश

MP Crime News: दमोह जिले में दृश्यम जैसी मर्डर मिस्ट्री, 7 साल बाद जमीन में दफन मिला लड़का, हत्या की कहानी जान हो जाएंगे हैरान

दमोह जिले से हैरान कर देने वाली मर्डर मिस्ट्री सामने आई है। वहीं जिले की पुलिस को कुछ दिनों, कुछ महीनों की मेहनत नहीं बल्कि पूरे 7 साल की मेहनत का फल मिला है। बता दें कि पुलिस ने 7 साल की मेहनत के बाद हटा कस्बे से लापता हुए लड़के की हत्या का खुलासा किया है। वहीं उसका लापता शव भी बरामद कर लिया गया है।

जानिए पूरा मामला?

रिपोर्ट के अनुसार पूरा मामला साल 2016 का है। जब दमोह जिले के हटा कस्बे से एक 15 साल का किशोर अनिकेत मिश्रा लापता हुआ। उस समय अनिकेत हटा में चल रहे बुंदेली मेले में अपने साथियों के साथ गया था। अनिकेत उस दिन घर नहीं लौटा था। उसी समय लापता किशोर की गुमशुदगी की रिपोर्ट हटा पुलिस थाने में दर्ज करवाई गई। इसके बाद वहां की पुलिस ने तमाम तरह की कोशिशें की प्रदेश सहित देश के कई राज्यों में अनिकेत की तलाश की लेकिन पुलिस टीम के हाथ कुछ नहीं लगा। दूसरी तरफ लापता अनिकेत के परिवार वाले भी हार माने लिए थे कि अब उनका बेटा नहीं मिलेगा। हालांकि बहुत सालों बाद हटा पुलिस के हार नहीं मानने की हिम्मत रंग लाई।

पुलिस जांच में अचानक आई रफ्तार, जानिए

रिपोर्ट के अनुसार जब अनिकेत की गुमशुदगी की रिपोर्ट हुई उंस वक़्त हटा थाने में पदस्थ टीआई फिलहाल इसी सब डिवीजन के एसडीओपी वीरेंद्र बहादुर सिंह रहे। वहीं एक बार फिर इस मामले की जांच तेज किया गया। दूसरी तरफ अनिकेत जिन दो साथियों के साथ गया था उनसे भी कई सालों से पूछताछ की जा रही थी। इतना ही नहीं दोनों साथी बकायदा पुलिस की जांच में सहयोग भी कर रहे थे।

हत्या की वजह जान हो जाएंगे हैरान!

रिपोर्ट के अनुसार पुलिस को सूचना मिली की नशे में चूर होकर उनमें से एक ने अनिकेत की हत्या करने की बात कही। इसी बीच पुलिस ने फिर एक बार दोनों को थाने में बुलाया। इसबार उन दोनों को कड़ाई से पूंछतांछ की गई। वहीं अबकी बार तो पुलिस के होश उड़ गए। दरअसल दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने(दोनों) ही मिलकर अनिकेत की हत्या की थी। हत्या के बाद हटा शहर के गौरीशंकर मंदिर से लगे जंगली इलाके में लाश को दफना दिया था।

इसलिए अनिकेत की कर दी गई हत्या

आरोपियों द्वारा बताए जगह पर पुलिस ने खुदाई की तो वहां से कंकाल कुछ हड्डियां मिली है। जिससे साफ हो गया कि अनिकेत की हत्या कर उसे दफनाया गया। इसके बाद पुलिस ने हत्या करने की वजह आरोपियों से जानी तो आरोपियो ने बताया कि अनिकेत को आरोपियों ने टीकाराम के एक लड़की के साथ अनैतिक संबंध होने की जानकारी मिली थी। वहीं इसको लेकर वो लोगों से चर्चा भी करता था। दरअसल उसका राज न खुले इस कारण से दोनों ने मिलकर ये अनिकेत को मौत के घाट उतार दिया।

जानिए घटना पर एसपी ने क्या कहा?

घटना पर दमोह एसपी राकेश कुमार सिंह के ने बताय कि दो आरोपियों में से एक उस वक्त नाबालिग था। इसलिए उसका नाम सार्वजनिक नहीं किया जा रहा। एसपी के अनुसार मामले में एक शख्स को और गिरफ्तार किया जाएगा वो शख्स जिसे इस मामले की जानकारी थी। उसे इसलिए गिरफ्तार किया जाएगा क्योंकि उसने पुलिस को इसकी जानकारी नहीं दी।

Related Articles

Back to top button