क्राइमबड़ी खबरमध्य प्रदेशराजनीतिराष्ट्रीय

केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की मोबाइल में चली पोर्न क्लिप, ब्लैकमेलिंग की कोशिश, दिल्ली पुलिस आयुक्त से शिकायत

विंध्य भास्कर डेस्क। देश में लगातार सेक्सटॉर्शन के मामले बढ़ते जा रहे हैं। वर्तमान मेे भारत सेक्सटॉर्शन के मामले में टॉप 10 में शामिल है। इसके अब नेता और मं़त्री तक अछूते नहीं रहें। हालाहि में मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल भी इसका शिकार हुए है। इस मामले की शिकायत उन्होंने दिल्ली पुलिस आयुक्त से की है। मामला केन्द्रीय मंत्री से जुड़ा होने के कारण दिल्ली आयुक्त नम्बर के आधार पर दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसमें एक व्यक्ति को राजस्थान से पकड़ लिया है लेकिन अभी पूरे मामले का मास्टर मांइड पुलिस से दूर है।

बताया जा रहा है कि जून के अंतिम सप्ताह में केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के मध्य प्रदेश के गोटगांव से लौट रहे थी। इसी बीच उनके मोबाइल के व्हाटसप पर वीडियो कांलिग आई, इसे रिसीव करने के साथ ही उनके मोबाइल पर पोर्न क्लिप चलने लगी यह देख उन्होंने काल काट दी। इसके बाद उनके मोबाइल पर उनका वीडियो वायरल करने की धमकी देने का कालर ने बात कही। इस पूरे सेक्सटॉर्शन मामले की शिकायत उन्होने दिल्ली पहुंच की है। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को पकड़ा है।

ऐसे बनाते है सेक्सटॉर्शन का शिकार

इन दिनों साइबर क्राइम में सेक्सटॉर्शन का शिकार लोगों को करने पूरा एक गिरोह सक्रिय है। इसमें मोबाइल में वीडियो कालिग के माध्यम से काल व मैसेज आते है। जिसमें लड़कियों की पोर्न क्लिप व सेक्स से प्रेरित करने वाले संदेश होते है। इस पर प्रतिक्रिया देने पर वह कॉलर की रिर्कार्डिग व स्क्रीन शॉट लेने के बाद उन्हे ब्लैकमैलिंग करने लगते है। अधिकांशत मामलों में इस तरह की शिकायत नहीं होने के कारण सेक्सटार्शन के मामल बढ़ते जा रहे है। बताया जा रहा है। इस तरह मामले से बचने के लिए अननोन कॉल को उठाने से बचना चाहिए है। साथ ही ऐसा होने पर तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दें।

Related Articles

Back to top button