बड़ी खबरमध्य प्रदेश

MP Recruitment : युवाओं के लिए बड़ी खबर, सीएम शिवराज का बड़ा ऐलान, भरे जाएंगे 50 हजार अन्य पद, विभाग से मांगी रिपोर्ट, जल्द मिलेगा लाभ

MP Recruitment, CM Shivraj, MPPSC-MPPEB : शिवराज सरकार बड़ी तैयारी में लगी है। दरअसल उम्मीदवारों को महत्वपूर्ण तोहफा मिलने वाला है। रिपोर्ट के अनुसार चुनाव से पहले एक बार फिर से हजारों पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित करन की बात सामने आ रही है। बता दें कि सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी विभागों से रिक्त पदों की जानकारी मांगाई गई है।

सरकार करेगी 5000 पदों पर नियुक्तियां

बता दें कि मध्य प्रदेश के युवाओं को बड़ा लाभ दिया जाएगी। प्रदेश की शिवराज सरकार फिर से 50000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित करने जा रही है। बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी घोषणा की थी। इतना ही नहीं विधानसभा चुनाव से पहले रिक्त पदों के लिए जानकारी की मांग की गई है। रिपोर्ट के अनुसार राज्य लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन मंडल को विज्ञापन निकालने के लिए प्रस्ताव जल्द ही भेजा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इससे पहले 100000 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आयोजित हो रही।

15 अगस्त से इन पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी

बता दें कि बीते 15 अगस्त से इन पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरु है। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पिछले दिनों ऐलान किया था कि 50000 रिक्त पदों पर और भर्ती होगी। वहीं इसके लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए गए थे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मध्यप्रदेश में लंबे समय से भर्ती नहीं होने रही थी जिसके के कारण रिक्त पदों की संख्या अधिक हो गई। वहीं कई विभागों में कार्य प्रभावित हो रहे थे। जिसको देखते हुए शिवराज सरकार भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए काम कर रही है।

60000 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में अधिकारियों का कहना है कि 60000 से अधिक पदों पर चयन के लिए भर्ती प्रक्रिया पूरी हो गई है। साथ ही नियुक्ति पत्र भी सौंप दी गई है। कुछ दिनों पहले ही पटवारी परीक्षा के परिणाम जारी किए गए। वहीं 15 अगस्त से पहले इनकी नियुक्ति होनी थी। लेकिन पटवारी परीक्षा में सामने आई गड़बड़ी के कारण नियुक्ति प्रक्रिया फिलहाल रोक दिया गया। बताया जा रहा है कि जांच पूरी होने के बाद में भर्ती प्रक्रिया पर आगे काम किया जाएगा। बता दें कि इससे पहले सेवानिवृत्त न्यायाधीश ने इस मामले में जांच के आदेश जारी किया है।

दूसरी तरफ कर्मचारी चयन मंडल और राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन निकालने पर काम किया जा रहा है। वहीं कर्मचारी मंडल द्वारा आबकारी आरक्षकों की विभागीय स्तर पर अभिलेख और शारीरिक परीक्षण का कार्य पूरा होने के बाद मुख्यमंत्री गुरुवार को तीन सौ से अधिक आरक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।

Related Articles

Back to top button