ग्वालियरबड़ी खबरमध्य प्रदेशराजनीतिराष्ट्रीय

MP में प्रियंका : ग्वालियर में MP भाजपा सरकार पर प्रियंका गांधी का वार

विंध्य भास्कर डेस्क। प्रदेश में जबलपुर से कांग्रेस का चुनाव अभियान प्रांरभ करने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी की दूसरी सभा ग्वालियर में शुक्रवार को आयोजित हुई। इस सभा में प्रियंका गांधी में पीएम मोदी से लेकर प्रदेष के शिवराज सरकार एवं केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर इशारों-इशारों पर बड़ा हमला बोला है। प्रियंका गांधी में ग्वालियर में ज्योतिरादित्य सिंधिया को लेकर को आरोप लगाने की जगह है बस सभा में जनता को याद दिलाया कि प्रदेश में ज्योजिरादित्य सिंधिंया ने विचाराधारा को ही अचानक बदलकर सरकार गिरा दी।

वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को लेकर कहा कि 2018 मेें सरकार गिराने के बाद सरकार बनी ही गलत नियत से थी, जिसका परिणाम आम जनता चुका रही है। जनता के मुददों की जगह सिर्फ आरोप प्रत्यारोप की राजनीति हो रही हैै। इसके जनता के महंगाई व बेरोजगारी जैसी समस्याओ पर कोई चर्चा नहीं कर रहा है। ऐसे में जनता के मुददों को लेकर चर्चा और राजनीति होनी चाहिए है। वर्तमान में महंगाई के कारण आम जनता की बचत प्रभावित हुई। यह महंगाई आखिर क्यो बढ़ी इसकी चर्चा कोई नहीं कर रहा है।

अंहकार में भूली जनता मुदे व महंगाई,आरोप व प्रत्यारोप से आगे बढ़कर जनता के मुदों पर हो राजनीति

प्रियंका गांधी ने सभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमला करते हुए कहा कि देश में 2018 के पहले तीन पंचवर्शीय से भाजपा की सरकार थी। इतनी सालों से लगातार सरकार में रहने के कारण हमेशा व्यक्ति हो अंहकार हो जाता है और सत्ता के अंहकार में उसे जनता के मुददे नहीं दिखाई देता है दिखाई देता है तो पर सत्ता में बने रहने का लक्ष्य है यही कारण है कि लगातार सत्ता में बैठने वाला जनता के मुददो से दूर हो जाता हैै।

वहीं मणिपुर हिंसा को लेकर प्रियंका गांधी ने कहा कि मणिपुर के डबल इंजन वाली सरकार में पिछले डेढ़ माह से लगातार जल है। बावजूद पीएम मोदी चुप रहे है दो दिन पहले दो महिलाओं केसाथ सामूहिक भीड़ नग्न वीडियों वायरल होने के बाद देष की जा षर्मषार की घटना हुई है इसके बाद प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस पर चुप्पी तोड़ी है लेकिन इसके बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की है।


महारानी लक्ष्मी के समाधि स्थल में पहुंची प्रियंका

ग्वालियर पहुंचने के बाद प्रियंका गांधी से सबसे पहले वीरंगना रानी लक्ष्मीबाई के समाधि स्थल में जाकर उन्हें श्रृद्धा समुन अर्पित किया है। इस तरह गांधी परिवार की पहली सदस्य है जो कि रानी लक्ष्मीबाई की समाधि स्थल पर पहुंची है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित रहें। ग्वालियर में कांग्रेस की सभा में व्यापक स्तर में आम जन प्रियंका गांधी को सुनने पहुंचे।

Related Articles

Back to top button