भोपालमध्य प्रदेश

सरकार ने किया बड़ा ऐलान 1 करोड़ महिलाओं के लिए बड़ी सौगात, हर महीने खाते में आएंगे पैसे इस तरह उठाए आप भी लाभ

Ladli Bahana Yojana Scheme: प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने जन्मदिन 5 मार्च को प्रदेश की एक करोड़ से ज्यादा महिलाएं को उपहार देने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा लाडली बहना का ऐलान के लिए फॉर्म भरने की शुरुआत 5 मार्च से होगी। सीएम के जन्म दिवस के मौके पर मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मेगा इवेंट का आयोजन होने जा रहा है इवेंट में प्रदेश की लाखों महिलाएं आने वाली हैं।

दरअसल मध्यप्रदेश में कुछ दिनों में चुनावी माहौल शुरू हो जाएगा ऐसे में मध्यप्रदेश के सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनता के हर वर्ग को कुछ ना कुछ योजना के रूप में दे रही है। इसी कड़ी में अब प्रदेश की तमाम महिलाओं को मुख्यमंत्री चौहान महीने का ₹1000 देने जा रहे हैं। योजना के क्रियान्वयन के लिए प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन अवसर चयन किया गया। इसी को देखते हुए भोपाल में एक बहुत बड़ा आयोजित होने जा रहा है इस आयोजन में प्रदेश भर से लाखों महिलाएं आने वाली हैं।

फायदे लेने की यह हैं शर्तें
लाडली बहना स्कीम दीजिए कुछ गाइडलाइन भी तय की गई है गाइडलाइन के अनुसार निम्न या मध्यवर्गीय परिवार की बहनों के पास 5 एकड़ से कम भूमि हो। ऐसे ही महिलाओं को हजार रुपए महीना पेंशन के रूप में मिलने वाला है। अच्छी बात यह है कि इस स्कीम का फायदा मध्यप्रदेश की एक करोड़ बहनों को मिलने जा रहा है। नियमों व शर्तों के अनुसार यह भी कहा गया है। कि वार्षिक इनकम ₹300000 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए इन दोनों शर्तों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की पात्रता की गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेश अनुसार पूरे मध्यप्रदेश में 5 मार्च से महिलाओं के फॉर्म भरे जाने हैं।

इन दस्तावेजों की आवश्कता
मेरी लाडली बहन स्कीम को लेकर आवेदन फॉर्म भरे जाने है। इसी को देखते हुए कुछ दस्तावेजों की भी जरूरत रहेगी। स्कीम का फायदा उठाने के लिए महिलाएं को मध्य प्रदेश का निवासी होना अनिवार्य है। इसके साथ ही आधार कार्ड मतदान पत्र राशन कार्ड और बैंक अकाउंट की तमाम जानकारी बिजली का बिल आय प्रमाण पत्र और तमाम तरह के दस्तावेजों की जरूरत हो सकती है। स्कीम के तहत प्रदेश की एक करोड़ महिलाओं को फायदा मिलने वाला है। प्रदेश के 51455 राजस्व गांव में 5 मार्च से यह स्कीम के लिए आवेदन भरे जाने हैं।

Related Articles

Back to top button