मध्य प्रदेश

Madhya Pradesh Temples : ये है मध्यप्रदेश के प्रमुख मंदिर, जरूर जाए एक बार

घूमना और नई-नई जगहों को एक्सप्लोर करना किसे अच्छा नहीं लगता? आजकल घूमने के लिए बहुत सारी जगह है। चाहे वह देश हो या विदेश जिन लोगों को ज्यादा ऐतिहासिक चीजें या फिर मंदिर-मस्जिद जैसी चीजें ज्यादा आकर्षित करती है तो उन लोगों के लिए यह आर्टिकल महत्वपूर्ण होने वाला है।
आपको बता दें कि आज हम मध्य प्रदेश में स्थित कई ऐसे आकर्षित और ऐतिहासिक मंदिरों के बारे में बात करने वाले हैं जो कि पर्यटन करने के लिए काफी अच्छे हैं। साथ ही इनका पुराना इतिहास रहा है जो कि आपको बहुत ज्यादा आकर्षित करेंगे तो चलिए हम बात करते हैं मध्य प्रदेश में स्थित कुछ मंदिरों के बारे में।
चलिए सबसे पहले बात करते हैं। मध्य प्रदेश में स्थित सबसे प्रसिद्ध मंदिर ओम्कारेश्वर मंदिर जो कि 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक नर्मदा नदी के तट पर स्थापित है। इसका आकार ओम अक्षर के आकार का है। इसलिए इस मंदिर को ज्यादातर लोगों द्वारा पसंद किया जाता है। इसकी शांति ही मंदिर में परिक्रमा करने वाले और मंत्रों का जाप करने वाले भक्तों को अधिक आकर्षित करती है
अब हम बात करने वाले हैं गणेश मंदिर कि यदि आप गणेश जी के बहुत बड़े भक्त हैं तो आपको इस मंदिर में एक बार जरूर आना चाहिए। बड़ा गणेश मंदिर मध्य प्रदेश में महाकालेश्वर मंदिर के निकट हो स्थित है और यह एक ऐतिहासिक मंदिर है।इस मंदिर में भगवान गणेश जी की पूजा की जाती है और उनकी एक बड़ी सी प्रतिमा मौजूद है। साथ ही भगवान गणेश के ठीक पीछे हनुमान जी की भी एक कांसे की प्रतिमा खड़ी की गई है। जबकि मां यशोधरा शिशु कृष्ण को गोद में लिए हुए खड़ी है ऐसी भी एक प्रतिमा स्थित है
जब मध्यप्रदेश की बात हो रही है तो उज्जैन की बात कैसे नहीं होगी। उज्जैन में स्थित भैरव पर्वत मध्य प्रदेश का एक प्रमुख मंदिर है, जिसे शिप्रा नदी के तट के पास स्थित किया गया है। यह मंदिर स्थानीय लोगों के लिए असामान्य निर्माण और सुंदर पत्थर शिलालेखों के कारण गढ़कालिका कहलाता है।जहां शक्तिपीठ के बारे में यह कहा जाता है कि जब भगवान शिव ने सुदर्शन चक्र से जलती हुई लाश को 52 टुकड़ों में काट दिया था तो मां सती की कोहनी इसी स्थान पर गिरी थी।
अब हम बात करते हैं एक जैन मंदिर के बारे में जो कि खजुराहो में स्थित है। इसका नाम है आदिनाथ मंदिर जो कि सबसे उत्तम वास्तुशिल्प संरचनाओं का एक उदाहरण है। मध्यप्रदेश में खजुराहो मंदिर प्रथम जैन तीर्थ है।
अब बात करते हैं मध्यप्रदेश के रतलाम की जहां पर देवी कालिका की एक मंदिर स्थापित है, जोकि बहुत लोकप्रिय है। आप कालिका माता की मूर्ति के सामने जब भी खड़े होंगे तो इस मंदिर के सबसे आश्चर्यजनक विशेषता है कि आप अपनी आत्मा में एक शक्ति के परिवर्तन को महसूस करने लगेंगे।
मध्य प्रदेश का सबसे लोकप्रिय मंदिर एक है। मैहर मंदिर मैहर देवी मंदिर सतना में स्थित है जाए जो कि चित्रकूट की पहाड़ी की चोटी पर 1060 सीढ़ियां चढ़ने के बाद आती है। यह मंदिर देवी पार्वती के 51 शक्तिपीठों में से एक है जो कि हर साल आगंतुकों को आकर्षित करते रहती है।
उज्जैन शहर में स्थापित काल भैरव मंदिर बहुत ही लोकप्रिय मंदिर है। साथ ही यहां पर हर साल कई पर्यटक आते हैं और इस मंदिर में दर्शन करते हैं। इस मंदिर में काल भैरव की मूर्ति स्थापित की गई है जिन्हें अष्ट भैरव का प्रमुख माना जाता है और प्रमुख प्रसाद में से एक व्हिस्की भी है जो कि यहां पर चढ़ाई जाती है।

Related Articles

Back to top button