बड़ी खबरमध्य प्रदेश

MP Patwari Bharti 2023: पटवारी भर्ती पर सीएम शिवराज ने लगाई रोक, एक ही परीक्षा केंद्र से 7 लोगों ने किया टॉप

MP Patwari Bharti 2023: मध्य प्रदेश में पटवारी भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल पटवारी भर्ती पर शिवराज सरकार ने रोक लगा दी है। रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा ग्रुप-2 और उप समूह-4 एवं पटवारियों के लिए आयोजित की गई भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं का आरोप लगने के बाद इस परीक्षा के आधार पर की जाने वाली नियुक्तियों पर रोक लगा दिया है। दरअसल ऐसा हुआ कि रिजल्ट आने के बाद एक ही परीक्षा केंद्र से सात लोगों के टॉप करने पर यह मामला सामने आया।

परीक्षा पर लगी रोक, जानिए रिपोर्ट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और उनकी बहन एवं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा द्वारा मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार पर पटवारियों के लिए आयोजित की गई भर्ती परीक्षा में अनियमितताओं का आरोप लगाया। इसी के कुछ ही घंटे बाद सीएम शिवराज सिहं चौहान ने इस परीक्षा पर रोक लगा दी है।

पटवारी परीक्षा के लिए पिछले महीने रिजल्ट हुआ था घोषित, जानिए

दरअसल इस परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ भोपाल और इंदौर सहित राज्य के कई हिस्सों में बेरोजगार युवाओं ने आज दिन में विरोध प्रदर्शन किया। बता दें कि इस परीक्षा के परिणाम पिछले जारी किए गए थे।

8617 पदों पर भर्ती, जानिए पूरी रिपोर्ट

दरअसल मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा मार्च और अप्रैल 2023 में ग्रुप-2, ग्रुप-4 के लिए एवं पटवारी पद के लिये के कुल 8,617 भर्तियां होनी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पटवारी भर्ती परीक्षा को अप्रैल महीने में आयोजित करवाई गई थी।

सीएम शिवराज ने ट्वीट करके दी इसकी जानकारी

दरअसल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिहं चौहान ने ट्वीट कर नियुक्तियां रोकने की जानकारी दी। सीएम ने ट्वीट कर कहा कि कर्मचारी चयन मंडल द्वारा समूह-दो उप समूह चार एवं पटवारी भर्ती परीक्षा के परीक्षा रिजल्ट में एक केंद्र के परिणाम पर संदेह व्यक्त किया जा रहा है। सीएम ने आगे ट्वीट में लिखा कि इस परीक्षा के आधार पर की जाने वाली नियुक्तियां अभी रोक रहा हूं। आगे कहा कि केंद्र के परिणाम का पुनः परीक्षण किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button