मध्य प्रदेशरीवालोकसभा चुनाव 2024

Rewa News: एक नारियल तोड़कर काम शुरू करने वाले महापौर अजय मिश्रा “बाबा” ने रीवा को दी विकास की गति

रीवा : नगर निगम महापौर अजय मिश्रा बाबा का 6 माह का कार्यकाल पूरा हो चुका है। उन्होंने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि इस दौरान 42 करोड़ रुपये के निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदान की गई तथा 221 करोड़ रुपये के टेंडर किये गये हैं। महापौर ने एक अगस्त 2022 को निगम में कार्यभार संभाला था। इसके साथ ही वे ढाई दशक बाद भाजपा को शहर की सत्ता से बेदखल वाले नेता के रूप में प्रदेश भर में चर्चित हो गये। इस दौरान उन्होंने अपनी पहचान अलग प्रकार से बनाने के प्रयास में एकल खिड़की व्यवस्था चालू की। इसके अलावा किसी भी निर्माण कार्य के भूमिपूजन व लोकार्पण समारोह की प्रथा को समाप्त कर एक नारियल तोड़कर काम शुरू करने की व्यवस्था की नीव रखी।

Rewa News: एक नारियल तोड़कर काम शुरू करने वाले महापौर अजय मिश्रा

छह माह में निर्माण कार्यों का ब्यौरा
निर्माण निविदा राशि
जोन 1 5.46 करोड़
जोन 2 9.12 करोड़
जोन 3 13.88 करोड़
जोन 4 9.48 करोड
पैच वर्क 2.56 करोड़
डामरीकरण 1.71 करोड़

6 माह की यह उपलब्धियां

  • शहर में 42 करोड़ के निर्माण कार्यों के टेंडर, सड़क नाली की सुविधा
  • शहर का अंधेरा दूर करने 2500 स्ट्रीट लाइटे नई मंगाई।
  • जल प्रदाय के लिए 158 करोड़ का प्रकिया में है।
  • एक करोड़ में महानगरों की तर्ज पर डेकोरेटिव पोल मंगाए गए।
  • मार्च तक पूरा होगा डेकोरेटिव पोल का काम
  • बड़े चौराहे पर 7 हाई मास्क लाइटें लगाई जा रहे हैं।
  • एकल खिड़की की शुरुआत 15 दिन के भीतर हर समस्या का समाधान
  • साफ-सफाई के लिए वाट्सअप व ट्रोल फ्री
  • महापौर हेल्पलाइन की निविदा प्रक्रिया अंतिम चरण में जल्द शुरू होगी।
  • पहली प्राथमिकता में शहर के बड़े नालों की सपाई, बाढ़ से बचेगा शहर
  • मुख्य भागों में से आधुनिक मशीनों से सफाई।
  • 10 लोगों की विशेष स्वच्छता टीम बनाई गई।
  • कर्मचारियों को राहत दी, अधिकारी- कर्मचारियों के एरियर्स का भुगतान।
  • नगर निगम पर बकाया खत्म किया, चुंगी छतिपूर्ति पर होने वाली कटौती बंद।
  • राजस्व वसूली में गति, सर्वाधिक वसूली
इस दौरान हुई अन्य निविदाएं
शाखा निविदा राशि
विद्युत 1.14 करोड़
स्वास्थ्य 56.92 लाख
उद्यानिकी 57.60 लाख
जलप्रदाय 13.30 लाख
एनयूएलएम 20 लाख
स्वच्छ भारत मिशन 2.49 करोड़
वाहन 1.90 करोड़
मेटार हेल्पलाइन 41 लाख
सीवरेज 123 करोड़

Rewa News: एक नारियल तोड़कर काम शुरू करने वाले महापौर अजय मिश्रा

जन समस्याओं पर किया पूरा फोकस: महापौर अजय मिश्रा बाबा का दावा है कि उन्होंने जनता को किए गए वादे अनुसार हर समस्याओं पर ध्यान रखा और राहत दी है। यही वजह है कि मात्र 6 माह के कार्यकाल में ही अलग पहचान बनी है। शहर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में भी रीवा के कार्यों की सराहना की जा रही है। जनता के लिए एकल खिड़की शुरु की। 42 करोड़ के निर्माण कार्यों की स्वीकृति प्रदान की। जनता के लिए रीवा के लिए आकर्षक लाइटी से अलग पहचान बनाई। इस कार्यकाल में एमआईसी व नगर निगम आयुक्त मृणाल मीना के प्रयासों से 221 करोड़ की निविदाएं हो चुकी है। यह निविदाएं जनता की समस्याओं के समाधान के लिए उनको मूलभूत सुविधाएं मुहय्या कराने के लिए की गई हैं। महापौर अजय मिश्रा बाबा ने निर्माण के साथ- साथ जनता की अन्य मूलभूत सुविधाएं बिजली, पानी, पार्क, स्वच्छता सहित अन्य कार्यों पर ध्यान देते हुए यह टेंडर कराए हैं, जिससे जनता को राहत मिली है। जनता की सेवा ही उनका उद्देश्य है, उन्होंने कहा कि अब नगर निगम की समस्या लेकर किसी को भटकना नहीं पड़ रहा है, उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

एमआईसी सदस्यों ने जताया आभार : महापौर अजय मिश्रा बाबा के 6 माह का कार्यकाल पूरा होने पर बुधवार को मेयर इन काउंसिल के सभी सदस्य पहुंचे और जनता की राहत के लिए किए गए उनके कार्यों के लिए धन्यवाद दिया। महापौर ने भी सभी सदस्यों को उनके विभाग में किए गए कार्यों की प्रशंसा की। एमआईसी सदस्य धनेन्द्र सिंह बघेल ने कहा कि जिस प्रकार से बीते 6 माह के कार्यकाल में निर्माण के लिए निविदाएं की गई हैं वह निगम के इतिहास में कभी नहीं हुई। इस दौरान डॉ. रमा दुबे, नजमा बेगम, नीतू अशोक पटेल, स्वतंत्र शर्मा, मनीष नामदेव, आरती बक्सरिया, गुलाम अहमद, सूफिया बानो, गायत्री खंडेलवाल सहित अन्य कांग्रेस नेता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button