क्रिकेटखेल

Arjun Tendulkar और Jemima Rodrigues का दस सालों से है रिश्ता, अब हुआ खुलासा, एक इंस्टाग्राम पोस्ट से हुआ साफ!

Arjun Tendulkar: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए इस साल अनेकों अवसरों से भरा रहा। इसी क्रम में खिलाड़ी ने आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस की तरफ टीम से आईपीएल डेब्यू कर लिया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सचिन तेंदुलकर बहुत वर्षों से मुंबई इंडियंस से जुड़े हुए हैं। वहीं अब उनके पुत्र अर्जुन तेंदुलकर भी मुंबई इंडियंस से जुड़ गए हैं। बता दें कि अर्जुन ने न सिर्फ मुंबई इंडियंस टीम से डेब्यू किया बल्कि उनको खेलने का अवसर भी दिया गया। वहीं अब अर्जुन तेंदुलकर और महिला क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्ज के रिश्तों के बारे में खुलासा हुआ है। आइए जानते हैं-

अर्जुन तेंदुलकर ने इसी साल आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम से किया डेब्यू

अर्जुन तेंदुलकर लंबे समय से क्रिकेट में करियर बनाने के लिए लगे हुए हैं। हालांकि अभी तक उनको भारतीय टीम में जगह देने को लेकर कोई भी खबर सामने नहीं आई है। हालांकि अर्जुन ने इसी साल आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस टीम से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू कर लिया है। तो यह क्षण सचिन तेंदुलकर के लिए गर्व से भरा था। सचिन इस दौरान स्वयं स्टेडयिम में मौजूद थे और अपने बेटे का हौसला बढ़ाया। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ आईपीएल करियर का पहला मैच खेलकर अपने करियर की शुरुआत की। बता दें कि अर्जुन ने इस साल 4 मैच खेलकर चार विकेट हासिल किए।

महिला बैटर जेमिमा रोड्रिग्स और अर्जुन तेंदुलकर का रिश्ता!

दरअसल 23 जून को भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने इंस्टाग्राम पर अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) के साथ एक दिल को छू लेने वाली प्यारी सी तस्वीर साझा की है। वहीं अर्जुन तेंदुलकर के साथ अपने खास रिश्ते के बारे में जेमिमा ने खुलासा किया। जेमिमा ने बताया कि अर्जुन तेंदुलकर और वो खुद एक दशक से अधिक समय से एक साथ क्रिकेट खेलते आ रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जेमिमा और अर्जुन की ये तस्वीर बल्लेबाजी सेशन के बाद लिया गया था। दरअसल दोनों खिलाड़ी आगामी टूर्नामेंट के लिए जोरों से पशीना बहा रहे हैं। बता दें कि तस्वीर में जेमिमा और अर्जुन दोनों बल्लेबाजी गियर में दिख रहे हैं।

Related Articles

Back to top button