क्रिकेटखेल

MS Dhoni की सास चलाती हैं 800 करोड़ की कंपनी, बिजनेस मॉडल और नाम सुनकर हो जाएंगे हैरान

भारतीय टीम के स्टार कप्तान एमएस धोनी को कौन नहीं जानता। लेकिन क्या आप जानते हैं धोनी की सास और उनकी नेटवर्थ के बारे में। इन दिनों धोनी की सास सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। आज इस खबर में हम उनके नेटवर्थ के बारे में जानेंगे। धोनी की चर्चा तो होते रहती है क्योंकि धोनी सिर्फ एक नाम नहीं बल्कि इमोशन हैं। धोनी ने इस सीजन आईपीएल में पांचवी बार चेन्नई को खिताब अपनी कप्तानी में दिलवाया है।

भारतीय टीम के लिए धोनी ने जो कारनाम किया है उसको भुलाया नहीं जा सकता है। खास बात है कि धोनी का नाम जहां जुड़ जाता है वह अमरत्व प्राप्त कर लेता है। चाहें इंडियन प्रीमियर लीग हो या लोगों का दिल धोनी का सभी जगहों पर राज है। धोनी अपने नाम के साथ विभिन्न ब्रांडों का प्रचारक हैं। वो क्रिकेट के साथ-साथ कॉमर्सियल विज्ञापनों से भी कमाई करते हैं। धोनी ने कई व्यावसायिक कंपनियों में निवेश कर चुके हैं। इतना ही नहीं महेंद्र मनोरंजन क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं।

इस कंपनी की मालिक हैं धोनी की सास, जानिए

दरअसल कुछ समय पहले ही धोनी, धोनी एंटरटेनमेंट लिमिटेड नाम से एक प्रोडक्शन हाउस की स्थापना किया है। जी हां इसी कंपनी में मुख्य कार्यकारी हैं धोनी की सास। बता दें कि धोनी की सास का नाम शीला सिंह है। दरअसल धोनी अपने प्रोडक्शन हाउसमें परिवार के सदस्यों को उंचा पद दिलाना चाहते थे। इसी के बाद धोनी की पत्नी साक्षी सिंह और उनकी मां शीला सिंह को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

कई फिल्मों का निर्माण कर रही है धोनी एंटरटेनमेंट लिमिटेड कंपनी

रिपोर्ट बताते हैं कि दक्षिण में कंपनी ने अपने बैनर तले कई फिल्मों का निर्माण कर रही धोनी एंटरटेनमेंट लिमिटेड की अनुमानित कीमत करीब 800 करोड़ रुपये का है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार साक्षी इस कंपनी की सबसे बड़ी शेयरधारक हैं। धोनी की पत्नी साक्षी के पिता आरके सिंह और धोनी के पिता पान सिंह पहले साथ में एक ही जगह काम करते थे। वहीं धोनी की सास शीला सिंह जो एक गृहिणी थीं वो अपने दामाद के कहने पर अपनी बेटी के साथ एक व्यवसायी बन काम कर रही हैं। कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 1030 करोड़ रुपए धोनी की नेटवर्थ ।

प्रोफेशनल लाइफ से लेकर समाजिक लाइफ सभी जगह धोनी का जलवा

आईपीएल 2023 में धोनी की सीएसके ने फाइनल में गुजरात को हराकर पांचवीं आईपीएल खिताब को अपने नाम किया। धोनी ने टीम इंडिया के लिए फिनिशर के रुप महत्वपूर्ण योगदान देकर टीम को कई मैच जीता चुके हैं। बता दें कि धोनी ने अपने करियर में 90 टेस्ट, 350 वनडे और 98 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भारत के लिए प्रदर्शन किया है। लेकिन 5 अगस्त 2020 वह दिन था जब धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

Related Articles

Back to top button