क्रिकेटखेल

भारतीय टीम के Head Coach की हुई छुट्टी! BCCI ने इस विदेशी खिलाड़ी को दिया ऑफर, जानिए कोच के रेस में कौन है आगे

Team India: बीसीसीआई लगातार भारतीय टीम में बदलाव को लेकर विचार कर रही है। हाल ही में कप्तान और टीम यूनीट में बदलाव को लेकर खबरें आ रही थी। इसी बीच भारतीय टीम के कोच पद पर भी बदलाव कि जा सकते हैं। भारतीय महिला टीम को भारतीय पुरुष टीम की बराबरी में लाने के लिए ये बदलाव देखने को मिल सकता है। इसी को लेकर भारतीय महिला क्रिकेट के लिए भारतीय बोर्ड एक नए कोच की तलाश में है।

वहीं कुछ समय पहले भारतीय बोर्ड ने गैरी कर्स्टन को इस पद के लिए चुना था। हालांकि गैरी कर्स्टन ने सामने से इस पद को ठुकरा दिया था। इसी बीच अब एक ऐसे खिलाड़ी का नाम आ रहा है जो कोच के रूप में विश्वकप की जीत में अहम भूमिका निभा चुका है।

ये खिलाड़ी भारतीय महिला टीम में बन सकती है कोच!

दरअसल भारतीय महिला टीम (Team India) के लिए नए कोच की तलाश की जा रही है। वर्तमान में भारतीय महिला टीम के कोच अमोल कानितकर हैं। वहीं हाल ही में भारतीय बोर्ड ने गैरी कर्स्टन को अनुरोध किया था कि वह भारतीय महिला टीम के कोच बन जाएं। हालांकि गैरी कर्स्टन ने इस इसके लिए मना कर दिया। वहीं अब इस रेस में सबसे आगे शार्लेट एडवर्ड्स का नाम सामने आ रहा है।

शार्लेट एडवर्ड्स बनेंगी भारतीय महिला टीम की कोच?

भारतीय महिला टीम की कोच बनाने को लेकर शार्लेट एडवर्ड्स का नाम सबसे आगे आ रहा है। रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि इंग्लैंड को विश्व चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाने वाली यह खिलाड़ी आने वाले समय में भारतीय महिला टीम की कोच का पद संभाल सकती हैं। बता दें कि हाल ही में हुए वूमेंस आईपीएल 2023 में भी शार्लेट एडवर्ड्स ने मुंबई इंडियंस के कोचिंग पद को संभाला था। इसी में उम्मीद की जा रही है कि ये महिला खिलाड़ी आने वाले समय में भारतीय महिला टीम की कोच पद को संभाल सकती हैं।

Related Articles

Back to top button