आईपीएलखेल

Anrich Nortje IPL 2023: DC को लगा बड़ा झटका, RCB मैच से पहले खिलाड़ी लौटा स्वदेश, 6.50 करोड़ रुपए में डीसी ने किया था टीम में शामिल

DC VS RCB Match Today: इस सीजन दिल्ली के लिए आईपीएल का सफर बहुत ही निराशा भरा रहा है। पॉइंट्स टेबल में दिल्ली सबसे नीचे है। इसी बीच दिल्ली को एक और बड़ा झटका लगा है। बता दें कि आईपीएल का 50वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जाएगा। लेकिन दिल्ली के तेज गेंदबाज अब स्वदेश लौट गया है।

मैच से पहले स्वदेश लौटा खिलाड़ी

दरअसल दिल्ली के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया आरसीबी के खिलाफ मैच से पहले टीम का साथ छोड़ दिया है। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि दिल्ली के गेंदबाज नॉर्खिया निजी कारणों से घर लौट गए हैं। बता दें कि यह जानकारी दिल्ली कैपिटल्स के ट्वीटर हैंडल के माध्यम से दी गई है।

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्किया ने पर्सनल एमरजेंसी के कारण अपने स्वदेश लौटे हैं। नॉर्खिया ने ट्वीट में साफ बताया कि आरसीबी के खिलाफ वे टीम में उपलब्ध नहीं रहेंगे। खबर है कि गेंदबाज 5 मई के शाम को ही अपने घर के लिए रवाना हो गए।

इस सीजन दिल्ली का खराब प्रदर्शन

दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल में अच्छी टीम मानी जाती है। लेकिन इस सीजन टीम ने बहुत ही निराशाजनक प्रदर्शन किया है। टीम ने इस सीजन अबतक सिर्फ 3 मैच ही जीत सकी है। वहीं पॉइंट्स टेबल में दिल्ली सबसे निचले स्थान पर है। बता दें कि दिल्ली टीम को आज नॉर्खिया का साथ नहीं मिल पाएगा। आईपीएल 2023 में एनरिक नॉर्खिया ने 8 मैच खेले हैं, जिसमें उसने कुल 7 विकेट चटकाए हैं।

Related Articles

Back to top button