Dinesh Karthik IPL 2023: भारत को कई मुकाबले में हार से जीत दिलाने वाले दिनेश कार्तिक आईपीएल 2023 में अपने बल्ले से बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि आरसीबी की टीम उनको ढो रही है। लेकिन यह उनके फॉर्म से कहीं न कहीं साबित भी हो रहा है। दिनेश कार्तिक ने 2022 में हुए आईपीएल में रोचक पारियां खेल अपने टीम के लिए फिनिशर की भूमिका निभाते दिखे थे। जिसके बाद उनको भारतीय टी20 टीम में जगह भी मिला था। लेकिन दिनेश कार्तिक का आईपीएल 2023 में कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं। खेल विशेषज्ञों की माने तों दिनेश का हालिया खराब फॉर्म उनका सही इंटेंड से न खेलना है। इस कारण वे आरसीबी के लिए बोझ बने हुए हैं।
नहीं काम कर रहे दिनेश के खास स्ट्रोक्स
विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक मिड विकेट स्क्वायर लेग साइड क्षेत्र में खेलना खुब पसंद करते हैं। वहीं वे अधिकत्तर हवाई शॉट खेलते हैं। कई बार वे ऑफ स्टंप के बाहर जाती गेंद को आगे बढ़कर स्क्वायर क्षेत्र में छक्का लगाते दिखते थे। इन शॉट्स को दिनेश 2022 के आईपीएल में खूब आजमाया था। जिसमें वे सफल भी हुए थे। ये क्रिकेट शॉट्स दिनेश के ट्रेड मार्क शॉट्स हैं। हालांकि इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में उनके ये सभी स्ट्रोक्स विफल हो गए हैं। खेल विशेषज्ञों की माने तो दिनेश के हालिया फॉर्म को देखते हुए उनका आरसीबी टीम में कोई जगह नहीं बनती। लेकिन टीम ने भरोसा करते हुइ दिनेश को लगातार मौका दिया है। हालांकि दिनेश कार्तिक इन मौकों का लाभ उठाने में सफन नहीं हो सके हैं।
2022 का आईपीएल था शानदार
हालिया सीजन में दिनेश फॉर्म में नहीं हैं। वहीं उनके इरादे में भी कमी दिख रही है। बता दें कि दिनेश ने आईपीएल 2023 में अपने 8 पारियों में मात्र 83 रन बना सके हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 28 रन का है। वहीं 2022 के आईपीएल में दिनेश ने शानदार बल्लेबाजी किया था। उन्होंने 330 रन बनाए थे। लेकिन इस सीजन वे फ्लॉप रहे हैं साथ ही अपनी टीम के लिए समस्या बने हुए हैं।