मध्य प्रदेश

Bank Strike News: MP में बैंकों की हड़ताल हुई कैंसिल, खुले रहेंगे बैंक

मध्यप्रदेश में 30-31 जनवरी को बैंक खुले रहेंगे। इन दो दिनों में प्रस्तावित बैंक कर्मचारियों की हड़ताल कैंसिल कर दी गई है। फाइव डे वीक सहित अन्य मुद्दों पर केंद्र स्तर पर चर्चा के बाद ये हड़ताल कैंसिल कर दी गई।

ये हड़ताल यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस के बैनरतले प्रस्तावित की गई थी।इसी के चलते पिछले दिन भी प्रदर्शन हो चुके थे। यूनियंस के कॉर्डिनेटर वीके शर्मा ने कहा है की मुंबई में यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियंसके पदाधिकारियों एवं भारतीय संघ के अधिकारियों के बीच 30 और 31 जनवरी की बैंक हड़ताल पर चर्चा की गई थी। इस मामले में भारतीय बैंक संघ की और से सकारात्मक प्रतिक्रिया एवं आश्वासन मिली। इसीलिए फ़िलहाल इस हड़ताल को रोक दिया गया है। इन दिनों बैंको का कार्य पूर्व रूप से ही संचालित होगा।

आज और कल रहेंगे बैंक बंद
शनिवार और रविवार को सरकारी छुट्टी के चलते बैंक बंद रहेंगे। वहीं अगर 30 और 31 को हड़ताल होती तो लगातार बैंक 4 दिन तक बंद रहते। इस कारण ग्राहकों के कई काम अटक सकते थे। वहीं प्रदेश में 7 हज़ार बैंक ब्रांच के 25 हज़ार बैंककर्मी है। वहीं भोपाल में 300 बैंकों के ब्राच के पाँच हज़ार से ज़्यादा बैंककर्मी भी हड़ताल पर जाने की तैयारी कर चुके थे।

बैंककर्मियों की है ये माँगे

  • हफ़्ते में सिर्फ़ 5 दिन ही बैंक का काम हो
  • पिछले रिटायर बैंककर्मियों की पेंशन को अपडेट करें
  • बेहतर ग्राहक सेवा के लिए सभी वर्गों में भर्ती करें
  • नयी पेंशन योजना को रद्द किया जाये और पूरी को बहाल किया जाये
  • वेतन बढ़ाया जाये

Related Articles

Back to top button