मध्य प्रदेशराजनीति

दिग्विजय सिंह का फिर भाजपा पर आरोप, कहा अभी तक सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत नहीं दिये

सोमवार को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने 2016 में हुए सर्जिकल स्ट्राइक पर एक बार फिर सवाल उठाया । उन्होंने जम्मू में कहा कि सरकार ने अभी तक सर्जिकल स्ट्राइक पर कोई सबूत नहीं दिया है। केंद्र सरकार बड़ी बड़ी बातें करती है कि हमने इतने लोगों को मार दिया लेकिन कुछ सबूत नहीं दिये है।

दिग्विजय सिंह ने स्ट्राइक के अलावा 2019 में हुए पुलवामा में आतंकी हमले को लेकर एक बार फिर प्रधानमंत्री को घेरा। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि पुलवामा हमले के समय सीआरपीएफ़ अफ़सरों ने कहा था की जवानों को एयरक्राफ्ट से मूवमेंट कराया जाये। पर प्रधानमंत्री नहीं माने।

आपको बता दें कि 2019 में हुए पुलवामा अटैक में CRPF के 40 जवान शहीद हो गये थे। इस हमले की ज़िम्मेदारी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।

भाजपा का जवाब- ऐसे बयान देना कांग्रेस का चरित्र
BJP के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे ग़ैरज़िम्मेदाराना जवाब देना कांग्रेस पार्टी का चरित्र है। देश कभी भी हमारे सुरक्षाबलों के ख़िलाफ़ बोलने वालों को बर्दाश्त नहीं करेगा। सिर्फ़ पीएम मोदी से नफ़रत के कारण अब राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह में देशभक्ति नहीं बची है।

भाजपा ने दिया दिग्विजय सिंह को जवाब
कांग्रेस के सवालों का जवाब बीजेपी ने दिया है। बीजेपी के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि जब भी हमारी सेना अपना पराक्रम दिखाती है तो सबसे ज़्यादा दर्द उसी देश को होता है, जिसे सबक़ सिखाया जाता है, जी विश्व में अपनी आतंकी गतिविधियों को लेकर जाना जाता है। लेकिन यह दुखद है कि सबसे ज़्यादा दर्द कांग्रेस को होता है।

Related Articles

Back to top button