क्रिकेटखेलमध्य प्रदेशराष्ट्रीय

भारतीय क्रिकेटर्स महाकाल की पूजा करने पहुँचे उज्जैन, ऋषभ पंत के लिए की प्रार्थना

सोमवार को भारतीय क्रिकेटर्स ने उज्जैन में महाकालेश्वर के दर्शन किए। सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, बाबा की भस्म आरती में शामिल हुए। इन्होंने महाकाल का पंचामृत पूजन किया। तीनों ने अपने साथी क्रिकेटर ऋषभ पंत के जल्दी स्वस्थ होने की मनोकामना की।

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच 24 जनवरी को इंदौर के होलकर स्टेटडियम में तीसरा वनडे मैच खेला जाना है। मैच खेलने के लिए दोनों टीमें इंदौर पहुँच चुकी है। तीनों प्लेयर्स सुबह तड़के ही उज्जैन गये।

नंदी हॉल में बैठे तीनों लेकिन पहचान नहीं पाये
क्रिकेटर्स ने गर्भग्रह में जाकर बाबा महाकाल का पंचामृत अभिषेक किया। उज्जैन के संसद अनिल फ़िरोज़िया भी साथ में थे। महाकाल के मंदिर में तीनों क्रिकेट्र्स आम लोगों की तरह ही महाकाल की आरती में शामिल हुए। नंदी हॉल में भक्तों के बीच में बैठे। उनके आसपास बैठे कई भक्त उन्हें पहचान भी नहीं पाये।

महाकाल के दर्शन के बाद सूर्यकुमार यादव ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा की महाकाल के दर्शन करके बहुत अच्छा लगा। उन्होंने शुरू से अंत तक आरती देखी। और मन शांत हो गया। सबसे ज़रूरी हमने ऋषभ पंत के स्वस्थ होने की कामना की। हम सबके लिए यही ज़रूरी है कि वे जल्दी रिकवर हो जायें।

30 दिसंबर को हुआ था कार एक्सीडेंट
इण्डियन टीम के स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत 30 दिसंबर को कार एक्सीडेंट में घायल हुए थे। उनकी कार दुर्घटना रुड़की के पास हुई थी। पंत को इस हादसे में गंभीर चोटें आयी थी। वे दिल्ली से कार से रुड़की जा रहे थे और ख़ुद ही ड्राइव कर रहे थे। पंत का मुंबई में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। शुक्रवार को उनके घुटने की सर्जरी हुई थी। उनकी सेहत में तेज़ी से सुधार हो रहा है।

Related Articles

Back to top button