मध्य प्रदेशरीवालोकसभा चुनाव 2024

PCC में बदलाव: रीवा में राजेंद्र ग्रामीण व लखनलाल बने शहर अध्यक्ष, मंगू को मिली महासचिव की जिम्मेदारी

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव 2023 से पहले ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (AICC) ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बड़ा बदलाव किया है। पीसीसी द्वारा रीवा में इंजीनियर राजेन्द्र शर्मा (Engineer Rajendra Sharma) को ग्रामीण और लखनलाल खंडेलवाल (Lakhanlal Khandelwal) को शहर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जबकि रामगरीब वनवासी और वीमेन्द्र तिवारी को पीसीसी का उपाध्यक्ष और गुरमीत सिंह मंगू को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े की सहमति से ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी में फेरबदल किए है। बतादें कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता में 50 उपाध्यक्ष, 105 महासचिव नियुक्त किये गये हैं। जबकि 64 नए जिला अध्यक्ष बनाये गये हैं।

शहर के नामी बिल्डर हैं ग्रामीण अध्यक्ष
पीसीसी द्वारा रीवा में ग्रामीण अध्यक्ष नियुक्त किये गये इंजीनियर राजेन्द्र शर्मा (Engineer Rajendra Sharma) रीवा शहर के नामी बिल्डर है। वर्ष 2008 विधानसभा चुनाव में वो कांग्रेस से रीवा के प्रत्याशी रह चुके हैं। उसके बाद वो महापौरी का चुनाव भी लड़ा था, लेकिन दोनों ही बार किस्मत दगा दे गई। जबकि वर्ष 2022 में महापौर के चुनाव में उनका प्रबंधन काम आया और अजय मिश्रा बाबा को महापौर बनाने में अहम भूमिका निभाई। जिससे को बड़े दिनों बाद कांग्रेस को एक बड़ी सफलता मिली है।

बड़े सराफा कोरोबारी शहर अध्यक्ष है
वहीं दूसरी ओर शहर अध्यक्ष बनाये गये लखनलाल खंडलेवाल (Lakhanlal Khandelwal) रीवा के बड़े सराफा कारोबारी है। पिछली जिला कार्य कारणी में भी लखनलाल खंडलेवाल सदस्य थे। वह कांग्रेस की ओर से वार्ड क्रमांक 35 से पार्षद भी रह चुके हैं। वर्तमान समय में उनकी पत्नी इस वार्ड से पार्षद है।

रीवा के इन नेताओं का बड़ा कद
कांग्रेस कमेटी के संगठनात्मक फेरबदल में रीवा के तीन नेताओं का प्रदेश में कद बढ़ा है। पूर्व विधायक रामगरीब वनवासी, संजीव मोहन गुप्ता व विमलेन्द्र तिवारी को उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि महासचिव के पद पर बृजभूषण शुक्ला, गुरमीत सिंह मंगू, मनीष गुप्ता, राजेन्द्र मिश्रा और शिवप्रसाद प्रधान को शामिल किया गया है। वहीं मध्यप्रदेश में कांग्रेस की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी में विंध्य से तीन लोगों को शामिल किया गया है। जिसमे पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल, पूर्व मंत्री एवं राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल और पूर्व मंत्री एवं सिहावल से विधायक कमलेश्वर पटेल को शामिल किया गया है।

Related Articles

Back to top button